रायसेन/बरेली, खेल मैदान में अव्यवस्था का आलम, अतिक्रमण में हटी गुमटी मैदान के बीच में रखी हुई। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, June 19, 2022

रायसेन/बरेली, खेल मैदान में अव्यवस्था का आलम, अतिक्रमण में हटी गुमटी मैदान के बीच में रखी हुई।

खेल मैदान में अव्यवस्था का आलम, अतिक्रमण में हटी गुमटी मैदान के बीच में रखी हुई।

रायसेन/बरेली, खेल मैदान में अव्यवस्था का आलम, अतिक्रमण में हटी गुमटी मैदान के बीच में रखी हुई।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। हायर सेकेंडरी स्कूल का मैदान जिसे दशहरा मैदान और हॉकी मैदान के नाम से संबोधित किया जाता है। इसके उद्धार के लिए 5 वर्ष पहले नगर परिषद के माध्यम से लगभग लाखो रुपए पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष गुंजन गिरीश पालीवाल के द्वारा परिषद की बैठक में स्वीकृत करवाए गए थे। इस स्वीकृति के बाद मैदान के चारों तरफ दर्शकों के बैठने के लिए विशेष निर्माण के अलावा मुख्य द्वार पर घर द्वार का निर्माण और कच्चे 2 मंच को पक्का कर उन पर टिन सेट लगवाए गए लेकिन रख-रखाव के अभाव के चलते मैदान फिर अपनी दुर्दशा पर आंसू बहाने लगा है। मैदान में जहां खेल प्रेमी प्रातः और शाम समय खेल प्रैक्टिस करने के लिए पहुंचते हैं तो देखा जाता है कि मैदान में प्राइवेट वाहन चालको ने अपने वाहन जगह-जगह खड़े कर रखे हैं तो दूसरी ओर 1 वर्ष पहले जब स्कूलों के पास का अतिक्रमण हटाया गया था तो वहां से हटी दुकानों को मैदान के बीचो-बीच नगर प्रशासन में रखवा दिया था। अभी वर्तमान में मैदान के बीच में एक टूटी हुई दुकान रखी हुई जिससे रखे हुए 1 वर्ष का समय बीत चुका है। लेकिन उसे वहां से किसी के द्वारा नहीं हटाया जा सका है। यह अतिक्रमण खेल प्रेमियों के लिए सबसे बड़ी बाधा बन चुकी है। मैदान के पास बसे नए मोहल्ला के निवासी अपने निजी वाहनों को रात्रि और दिन के समय मैदान के पास ही खड़ा करते हैं तो दूसरी ओर बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर अपने ट्रैक्टर ट्राली को भी मैदान में जगह उपलब्ध करा रहे हैं।

रायसेन/बरेली, खेल मैदान में अव्यवस्था का आलम, अतिक्रमण में हटी गुमटी मैदान के बीच में रखी हुई।

इनका कहना है...

हमने मैदान की दशा और दिशा सुधारने का नगर परिषद के माध्यम से पूरा प्रयास किया था। लेकिन देखरेख के अभाव के चलते शरारती तत्वों के द्वारा नगर परिषद के माध्यम से किए गए निर्माण कार्यों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।
गुंजन गिरीश पालीवाल, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष, बरेली

शासकीय स्कूल के मैदान को सामाजिक और धार्मिक कार्य सहित खेल के उपयोग के लिए दिया गया है। अब मैदान के रखरखाव की जिम्मेदारी इन्हीं अशासकीय और शासकीय संस्थाओं की बनती है।
के.के. बानी, प्राचार्य हायर सेकेंडरी स्कूल, बरेली

मैदान के अंदर फैली अव्यवस्थाओं को शीघ्र ही दूर करवाया जाएगा। साथ ही मैदान में खड़े वाहनों के चालको और मालिकों को हिदायत दी जाएगी कि वह मैदान में वाहन खड़े ना करें। अतिक्रमण से भी मैदान को मुक्त कराया जाएगा।
संतोष रघुवंशी, सीएमओ, नगर परिषद बरेली

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...