UP, नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में उमड़ी भीड़। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, June 19, 2022

UP, नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में उमड़ी भीड़।

नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में उमड़ी भीड़।

UP, नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में उमड़ी भीड़।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। भारत विकास परिषद औरैया द्वारा लखन वाटिका औरैया में महादेवा मुल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, नौबस्ता, कानपुर के सहयोग से निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी महोदय प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर किया। जिलाधिकारी महोदय ने बोलते हुए कहा कि भारत विकास परिषद औरैया द्वारा इस तरह से गरीबों के लिए निशुल्क शिविर लगाकर प्रशंशनीय कार्य किया। उन्होंने बोलते हुए कहा कि योग और मैडिटेशन  हम लोगों को करना चाहिए ताकि हम। लोग बीमारियों से काफी हद तक बचे रह सकते है और 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रशासन द्वारा आयोजित शिविर में भाग लेने का आवाहन भी किय। परिषद ने जिलाधिकारी महोदय को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।प्रंतीय अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी ने भारत विकास परिषद के बारे में बताए हुए कहा कि परिषद पूरे देश मे 76 प्रान्तों, 10 रीजन, 1500 शाखायों एव 150000 सदस्यों के नेटवर्क के साथ समाज मे वंचितों की सेवा का कार्य कर रही है। संस्कार और सम्पर्क प्रकल्पों के साथ समाज मे अपना योगदान कर रही है। महादेवा हॉस्पिटल के चिकित्सकों में एस एन पांडेय, कार्डियोलॉजिस्ट, डॉक्टर देवेंद्र सिंह फिजिशियन, डॉक्टर प्रज्ञा वर्मा, ग्यानकॉलोगिस्ट एव डेंटिस्ट डॉक्टर श्रंगारिका मिश्रा ने मिलकर 255 मरीजों निशुल्क परीक्षण किया। इसमें सबसे अधिक मरीज कार्डियोलॉजी के रहे। परिषद ने महादेवा हॉस्पिटल को सहयोग के लिए प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया और हॉस्पिटल ने प्रतीक चिन्ह जिलाधिकारी महोदय एव परिषद के दायित्वधारिओ को देकर सम्मानित किया। शाखा अध्यक्ष देवेंद्र त्रिपाठी एड ने सभी का आभार ब्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर रमेश शुक्ला एव शाखा सचिव अंकित गहोई ने किया। इस मौके पर जिला समन्वयक स्वतंत्र अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक विनय अग्रवाल, सौरभ गुप्ता, राजेश बाजपेयी, मुकेश गहोई, वित्त सचिव हरमिंदर सिंह, ब्रजेन्द्र पांडेय, सौरभ पुरवार, लालजी अग्रवाल, राकेश गुप्ता, संरक्षक संजीव त्रिपाठी, जितेंद्र तोमर डॉक्टर एस एस परिहार, मनीष चौरसिया एव नगर के तमाम गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...