Post Top Ad
Thursday, July 28, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजनीति
रायसेन
रायसेन, सांची जनपद पंचायत अध्यक्ष अर्चना सुनील पोर्ते, उपाध्यक्ष वैजंती गंगाराम चौकसे 1-1 वोट से विजयी घोषित।
रायसेन, सांची जनपद पंचायत अध्यक्ष अर्चना सुनील पोर्ते, उपाध्यक्ष वैजंती गंगाराम चौकसे 1-1 वोट से विजयी घोषित।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। जनपद पंचायत सांची में जनपद पंचायत साँची के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद की चुनाव प्रक्रिया जनपद पंचायत सीईओ प्रदीप छलोतरे की मौजूदगी में हुई। जिसमें जनपद पंचायत साँची की अध्यक्ष अर्चना सुनील पोर्ते एक वोट से अपने निकटम प्रतिद्वंदी से चुनाव जीतने में सफल हो गई। जनपद पंचायत सांची उपाध्यक्ष पद भी बीजेपी के खाते में गया। जनपद पंचायत साँची उपाध्यक्ष पद पर वैजंती गंगाराम चौकसे सलामतपुर भी एक वोट के अंतर से उनके निकटम प्रतिद्वंदी से चुनाव जीत गई है। अर्चना सुनील पोर्ते अमोदा के जनपद पंचायत साँची की अध्यक्ष चुने जाने पर उनके समर्थकों द्वारा गुरुवार की शाम रायसेन जिला मुख्यालय पर एक रैली के रूप में विजयी जुलूस निकालकर जीत का जश्न मनाया। जगह-जगह विजयी जुलूस का हार-फूलों से स्वागत कर लख-लख बधाईयां दी गई। जुलूस के पीछे वाहनों का काफिला चल रहा था। जुलूस के खुली जीप में जनपद पंचायत सांची की नवनिर्वाचित अध्यक्ष अर्चना सुनील पोर्ते अमोदा, बीजेपी के वरिष्ठ नेता एस मुनियन, पत्रकार प्रदीप दीक्षित, जनपद सदस्य मनीष डॉ मनमोहन चौकसे नरवर, बीजेपी जिला उपाध्यक्ष राकेश तोमर, बंटी माहेश्वरी, मुकेश रघुवंशी, दीपक पंडया आदि शामिल हुए। डीजे-ढोलनगाडों के बीच जुलूस में वाहनों का काफिला निकाल कर लोगों ने फूल-मालाओं से जगह-जगह स्वागत किया गया।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजनीति,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद