Post Top Ad
Thursday, July 28, 2022
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
UP, खुद की कनपटी में गोली मारने वाली युवती की मौत, मृतक युवती थी एलएलबी की छात्रा।
UP, खुद की कनपटी में गोली मारने वाली युवती की मौत, मृतक युवती थी एलएलबी की छात्रा।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के पॉल कॉलोनी में अधिवक्ता पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को कनपटी में गोली मारने वाली युवती की मंगलवार तड़के हैलट अस्पताल, कानपुर में मौत हो गई। एसपी ने अधिवक्ता पिता व परिजनों से पूछताछ की और फोरेंसिक टीम ने रिवाल्वर कब्जे में ले लिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के पाल कॉलोनी निवासी अधिवक्ता राजपाल सिंह की बेटी शिवांगी पाल (19) राजस्थान के जयपुर स्थित एक कॉलेज मेें एलएलबी की छात्रा थी। किसी बात से मानसिक तनाव के चलते वह करीब 20 दिन पहले घर आ गई थी। तबसे परिजन उसका कानपुर में इलाज करा रहे थे। सोमवार सुबह परिजन घर के कामों में व्यस्त थे, तभी शिवांगी ने पिता की रिवाल्वर से खुद की कनपटी पर गोली मार ली थी। परिजन खून से लथपथ बेटी को 50 शैया अस्पताल ले गए थे। हालत नाजुक होने पर परिजनों ने उसे कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान मंगलवार सुबह चार बजे उसकी मौत हो गई। बेटी की मौत पर परिजनों के बीच कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची स्वरूप थाने की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इधर, शाम को एसपी चारू निगम, इंस्पेक्टर रवि श्रीवास्तव व फोरेंसिक टीम के साथ अधिवक्ता के घर पहुंचीं और कमरे की जांच-पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने रिवाल्वर कब्जे में लेकर साक्ष्य एकत्र किए। एसपी ने अधिवक्ता व घर के अन्य सदस्यों से पूछताछ की। एसपी चारू निगम ने बताया कि फोरेंसिक टीम व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद