Post Top Ad
Saturday, July 23, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
भोपाल
मध्य प्रदेश
भोपाल, स्कूल टॉयलेट में 8 साल की बच्ची से सफाईकर्मी के पति ने किया रेप, बच्ची का 6 दिन पहले ही हुआ था एडमिशन।
भोपाल, स्कूल टॉयलेट में 8 साल की बच्ची से सफाईकर्मी के पति ने किया रेप, बच्ची का 6 दिन पहले ही हुआ था एडमिशन।
भोपाल। पॉश इलाके कोहेफिजा के सरकारी स्कूल में चौथी क्लास की छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। साढ़े 8 साल की बच्ची के साथ स्कूल टॉयलेट में ये वारदात हुई। पुलिस ने इस मामले में स्कूल में ही रहकर झाड़ू-पोंछा करने वाली महिला कर्मचारी के पति को गिरफ्तार किया है। उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, बच्ची का एडमिशन स्कूल में 6 दिन पहले ही हुआ है। घटना शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे की है। बच्ची लंच टाइम में बाथरुम के लिए गई थी। तभी आरोपी लक्ष्मीनारायण धानक उसका पीछा करते हुए गया और हाथ से उसकी आंख बंद कर दी। फिर उसे उठाकर बाथरुम के अंदर ले गया। बच्ची का मुंह दबाकर उसके साथ गलत काम किया, फिर आरोपी फरार हो गया।
बच्ची को रोता हुआ देख उसके साथ पढ़ने वाले बच्चों ने टीचर को जानकारी दी। टीचर ने जब पूछा तो बच्ची ने बताया कि पीली शर्ट पहने हुए अंकल उसकी आंख बंद कर उसे बाथरुम के अंदर लेकर गए थे। स्कूल स्टाफ ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने स्कूल कर्मचारियों से पूछताछ की, तभी पता चला कि पीले रंग की शर्ट लक्ष्मी नारायण पहना हुआ था। पुलिस ने उसे तलाशा, लेकिन वह नहीं मिला। थोड़ी देर बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, स्कूल कवर्ड कैंपस में है। कैंपस के अंदर ही दो बाथरुम हैं। एक बाथरुम का सभी बच्चे यूज करते हैं। नए वाले बाथरुम में अंधेरा होने की वजह से बच्चे नहीं जाते। पीड़िता का एडमिशन हाल ही में हुआ है इसलिए उसे पता नहीं था कि कौन से बाथरुम में जाना है। वह नए वाले में चली गई। आरोपी ने वहां अंधेरा होने का फायदा उठाकर वारदात की। स्कूल में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, चेक करने पर सभी बंद मिले। स्कूल मैनेजमेंट का कहना कि पानी भर जाने की वजह से दो दिन पहले ही कैमरे बंद हुए हैं। आरोपी स्कूल में अपने परिवार के साथ रहता है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# भोपाल
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
भोपाल,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद