Post Top Ad
Saturday, July 23, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
बिहार
पत्नी के गायब होने के आरोप में पति, जेठ और सास को भेजा जेल, प्रेमी के पास मिली महिला, उसका एक बेटा भी।
पत्नी के गायब होने के आरोप में पति, जेठ और सास को भेजा जेल, प्रेमी के पास मिली महिला, उसका एक बेटा भी।
बिहार। बेगूसराय में जिस महिला के गायब करने के आरोप में पति, सास और जेठ जेल में बंद हैं, उस महिला को पुलिस ने लखीसराय से उसके प्रेमी के पास से गिरफ्तार किया है। शादी के सात साल बाद महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। उसने प्रेमी से शादी भी कर ली थी, अब उसका एक बेटा भी है। इस बीच महिला के परिजनों ने पति, सास और जेठ पर गायब कराने का मामला दर्ज कराया था। जानकारी के मुताबिक, मंसूरचक थाना क्षेत्र के मंसुरचक गांव निवासी संदीप कुमार चंदन की शादी हवासपुर गांव निवासी राम लखन महतो की बेटी रंजू के साथ साल 2015 में हुई थी। दिसंबर 2020 में रंजू ससुराल से अचानक लापता हो गई। उसकी मां ने बेटी को दहेज को लेकर लापता कर देने का आरोप लगाते हुए बेटी के पति संदीप कुमार, जेठ और सास के खिलाफ मंसूरचक थाना में गायब करने की प्राथमिकी दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
इस घटना के बाद गुरुवार को मंसुरचक थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लखीसराय जिले के रामपुर गांव में छापेमारी कर रंजू को बरामद किया। वह लखीसराय के महेश कुमार के साथ भागकर शादी कर उसके साथ रह रही थी, उससे एक बेटा भी है। पुलिस ने मेडिकल जांच के बाद रेणु को अदालत में पेश किया। पुलिस के मुताबिक, रंजू के अपहरण का मायके वालों ने मामला दर्ज कराया गया था। उन्होंने दहेज उत्पीड़न का भी आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने रंजू के पति, जेठ और सास को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। रंजू को लखीसराय से बरामद किया गया है। वह बालिग थी और दूसरी शादी कर ली थी। अब आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# बिहार
Share This
About Ghatak reporter
बिहार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद