पत्नी ने की दूसरी शादी, पहले पति ने खिड़की के पास बच्चों के साथ खड़ी पत्नी पर किया एसिड अटैक। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, July 4, 2022

पत्नी ने की दूसरी शादी, पहले पति ने खिड़की के पास बच्चों के साथ खड़ी पत्नी पर किया एसिड अटैक।

पत्नी ने की दूसरी शादी, पहले पति ने खिड़की के पास बच्चों के साथ खड़ी पत्नी पर किया एसिड अटैक।

पत्नी ने की दूसरी शादी, पहले पति ने खिड़की के पास बच्चों के साथ खड़ी पत्नी पर किया एसिड अटैक।

पश्चिम बंगाल। पूर्व बर्दवान जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक शख्स ने तलाकशुदा पत्नी पर एसिड फेंक दिया। जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गई, उसे इलाज के लिए कालना अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, तलाक लेने के बाद पीड़िता ने दूसरी शादी कर ली है, वो अपने बच्चे के साथ ससुराल में बैठी हुई थी। तभी उसका पहला पति आया और खिड़की से उस पर एसिड फेंक कर फरार हो गया, जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता का आरोप है, पहले भी उसे जान से मारने की कोशिश की गई थी। पहला पति उसके साथ अत्याचार करता था, जिसकी वजह से उसने तलाक लिया, बावजूद पहला पति उसके पीछे पड़ा है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वो घर पर अपने बच्चे के साथ खिड़की पर बैठी थी, उसका पहला पति धीरे से आया और उस पर एसिड फेंकर फरार हो गया, जिसमे वो बुरी तरह से झुलस गई। वो दूसरी शादी के बाद बेहद खुश है, जिसकी वजह से उसके पहले पति ने उस पर हमला किया। आरोपी के खिलाफ सख्स से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है, पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पत्नी ने की दूसरी शादी, पहले पति ने खिड़की के पास बच्चों के साथ खड़ी पत्नी पर किया एसिड अटैक।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...