LLB स्टूडेंट वीडियो के जरिए युवक को कर रहा था ब्लैकमेल, समलैंगिक दोस्तों ने रेता गला, शव के टुकड़े कर बोरे में डाल नाले में बहाया। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।

BREAKING

Post Top Ad

Monday, July 4, 2022

LLB स्टूडेंट वीडियो के जरिए युवक को कर रहा था ब्लैकमेल, समलैंगिक दोस्तों ने रेता गला, शव के टुकड़े कर बोरे में डाल नाले में बहाया।

उत्तर प्रदेश। मेरठ में लापता 22 साल के एलएलबी छात्र का शव एक नाले से बरामद कर लिया है। युवक को मारकर उसकी लाश बोरे में बंद करके नाले में फेंक दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों को हिरासत में लिया है। आरोपियों ने मृतक से अप्राकृतिक संबंध होने की बात कबूली है। दरअसल, मेडिकल थाना इलाके के जागृति विहार में एक परिवार रहता है। उनका बेटा 22 साल का बेटा राजू (परिवर्तित नाम)  एलएलबी का छात्र था। परिजनों के अनुसार, 26 जून की शाम 4 बजे राजू स्कूटी लेकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। इसकी सूचना मेडिकल थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने गुमशुदा की तलाश शुरू की।

पुलिस ने जब मोबाइल की लोकेशन निकाली तो राजू की आखिरी लोकेशन मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र की निकली। जिसके बाद कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने अलीशान, सलमान और शावेज को हिरासत में लिया। पुलिस ने तीनों से पूछताछ की तो पता चला कि यह मामला समलैंगिक गैंग से जुड़ा है। राजू ने इन लड़कों का एक वीडियो बना रखा था, जिससे वह लगातार उनको ब्लैकमेल कर रहा था। इसी बीच तीनों युवकों ने पैसे देने के लिए उसको लिसाड़ी गेट क्षेत्र बुलाया था, लेकिन वहां इनके बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद शावेज ने अपने एक साथी अलीशान के साथ मिलकर राज की हत्या कर दी और शव को सलमान की मदद से ठिकाने लगाया। दरअसल, आरोपी शावेज की एक फैक्ट्री है, जिसमें अलीशान काम करता है और सलमान उसका दोस्त है जो कि कपड़े का काम करता है।

LLB स्टूडेंट वीडियो के जरिए युवक को कर रहा था ब्लैकमेल, समलैंगिक दोस्तों ने रेता गला, शव के टुकड़े कर बोरे में डाल नाले में बहाया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि राजू लगातार एक वीडियो के जरिए अलीशान को ब्लैकमेल कर रहा था और लगातार पैसों की मांग कर रहा था। जिसके चलते उसको फैक्ट्री बुलाया गया, लेकिन वहां बात बढ़ने से शावेज और अलीशान ने राज को धारदार हथियारों से मार डाला। जिसके बाद फोन करके उन्होंने सलमान को बुलाया और शव ठिकाने लगाने के लिए कहा। तीनों ने रात का इंतजार किया, फिर इन्होंने शव को एक बोर में डालकर पीलोखड़ी पुल के पास नाले में फेंक दिया। वहीं, तीनों युवकों की निशानदेही पर पुलिस ने नाले के अंदर से तलाशी के बाद मृतक के शव को बरामद कर लिया है। बिसरा की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और सभी साक्ष्यों का परीक्षण कर मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LLB स्टूडेंट वीडियो के जरिए युवक को कर रहा था ब्लैकमेल, समलैंगिक दोस्तों ने रेता गला, शव के टुकड़े कर बोरे में डाल नाले में बहाया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...