रायसेन, आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत, मूसलाधार बारिश के दौरान अचानक हुई घटना। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, July 15, 2022

रायसेन, आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत, मूसलाधार बारिश के दौरान अचानक हुई घटना।

आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत, मूसलाधार बारिश के दौरान अचानक हुई घटना।

रायसेन, आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत, मूसलाधार बारिश के दौरान अचानक हुई घटना।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। जिले की कोतवाली थाने के तहत पुरा मुंगावली में किसान केशर सिंह उर्फ तेजराम ठाकुर उम्र लगभग 49 वर्ष की शुक्रवार को दोपहर लगभग डेढ़ बजे खेत की मेढ़ पर बारिश के दौरान पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तभी मूसलाधार बारिश के दौरान बादलों की तेज गर्जना के बाद आसमानी बिजली गिर जाने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान उनके खेत में मजदूर धान की गड़ों में पौधों की रोपाई कर रहे थे। कोतवाली पुलिस ने बताया कि मृतक किसान केशर सिंह ठाकुर का नगर रायसेन के वार्ड 10 में भी मकान है। मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों द्वारा शव का पंचनामा बनाकर पीएम के लिए शव को जिला अस्पताल की मरचुरी में रखवा दिया गया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...