रायसेन, जिला पंचायत सदस्य के पद पर राजेन्द्र बघेल की जीत को लेकर संशय, पूजा राकेश चौकसे ने की मतगणना में धांधली की शिकायत। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, July 15, 2022

रायसेन, जिला पंचायत सदस्य के पद पर राजेन्द्र बघेल की जीत को लेकर संशय, पूजा राकेश चौकसे ने की मतगणना में धांधली की शिकायत।

जिला पंचायत सदस्य के पद पर राजेन्द्र बघेल की जीत को लेकर संशय, पूजा राकेश चौकसे ने की मतगणना में धांधली की शिकायत।

  • कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद दुबे, पर्यवेक्षक राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल में आवेदन देकर की पुनर्मतगणना की मांग।

रायसेन, जिला पंचायत सदस्य के पद पर राजेन्द्र बघेल की जीत को लेकर संशय, पूजा राकेश चौकसे ने की मतगणना में धांधली की शिकायत।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। हाल ही में संपन्न हुए जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्रमांक 3 मेहगांव में मतगणना के दौरान निर्वाचित घोषित राजेन्द्र बघेल की जीत को लेकर संशय बरकरार है।चुनाव में उतरे प्रत्याशी पूजा राकेश चौकसे सहित अन्य पराजित उम्मीदवारों ने मामले की शिकायत कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद कुमार दुबे, पर्यवेक्षक राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल में आवेदन देकर की है। साथ ही जिला पंचायत सदस्य वार्ड 3 मेहगांव की जिला प्रशासन से मतों की पुनर्गणना कराए जाने की मांग की है। 8 जुलाई को जिला पंचायत सदस्य के चुनाव के बाद स्ट्रांग रूम में पेटियां सील करने की जानकारी अन्य प्रत्याशियों को क्यों नहीं दी गई। जबकि मतगणना के दौरान प्रत्याशी पूजा राकेश चौकसे जब 4274 मतों से उनके प्रतिद्वंदी राजेन्द्र बघेल से आगे चल रही थीं। ऐसी स्थिति में टेबिल पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने राजेन्द्र बघेल को जीत देकर विजय प्रमाण पत्र थमा दिया गया है। उन्होंने चुनाव में मतगणना के दौरान भारी धांधली और गड़बड़ी की शिकायत करते हुए मप्र राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल के आला अधिकारियों, कलेक्टर रायसेन व जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद दुबे, एसडीएम एलके खरे से निष्पक्ष तरीके से पुनर्मतगणना कराने की मांग की है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...