भारतीय पुलिस सेवा के दिवंगत सेवानिवृत्‍त अधिकारी को डीजीपी एवं अन्‍य अधिकारियों ने श्रद्धांजलि की अर्पित। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, August 25, 2022

भारतीय पुलिस सेवा के दिवंगत सेवानिवृत्‍त अधिकारी को डीजीपी एवं अन्‍य अधिकारियों ने श्रद्धांजलि की अर्पित।

भारतीय पुलिस सेवा के दिवंगत सेवानिवृत्‍त अधिकारी को डीजीपी एवं अन्‍य अधिकारियों ने श्रद्धांजलि की अर्पित।

भारतीय पुलिस सेवा के दिवंगत सेवानिवृत्‍त अधिकारी को डीजीपी एवं अन्‍य अधिकारियों ने श्रद्धांजलि की अर्पित।

भोपाल। सेवानिवृत्‍त अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक शिवमोहन सिंह के निधन पर गुरूवार, 25 अगस्‍त को पुलिस ऑफिसर्स मेस, भोपाल में आयोजित शोकसभा में पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना, विशेष पुलिस महानिदेशक मिलिंद कानश्‍कर, मध्‍यप्रदेश आईपीएस एसोशिएशन के अध्‍यक्ष अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक विपिन माहेश्‍वरी, अशोक अवस्‍थी, संजीव शमी, आदर्श कटियार सहित वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारियों तथा सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारियों में एस.के राउत, सुरेन्‍द्र सिंह, ऋषि कुमार शुक्‍ला, स्‍वराज पुरी सहित अन्‍य सेवानिवृत्‍त आईपीएस अ‍धिकारियों ने श्रद्धांजलि दी। सेवानिवृत्त अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक शिवमोहन सिंह का आकस्मिक निधन 13 अगस्‍त 2022 को हुआ था। शिवमोहन सिंह का जन्म 30 नवम्‍बर 1925 को हुआ। सिंह वर्ष 1948 में उप पुलिस अधीक्षक के पद पर चयनित हुए। सिंह उप पुलिस अधीक्षक के पद पर विन्‍धय प्रदेश एवं जिला छतरपुर में पदस्थ रहे। 1954 में आई.पी.एस. (भारतीय प्रशासनिक पुलिस सेवा) अवार्ड हुआ। उन्‍होंने कमांडेट 9वीं वाहिनी, कमांडेट भिंड, असम एन.एफ.एफ.ए. नागालेंड दूसरी बटालियन, कमांडेट सातवीं वाहिनी, कमांडेट 23 वीं वाहिनी, जिला जबलपुर तथा जिला सागर में पुलिस अधीक्षक के पद पर सेवाएं दी। जिला जबलपुर में उप-पुलिस महानिरीक्षक रेंज के रूप में सेवाएं दी। होमगार्ड में उप-पुलिस महानिरीक्षक के रूप में पदस्थ होकर कार्य किया। दिल्‍ली में सी.आई.एस.एफ. में उप पुलिस महानिरीक्षक के पद पर उत्‍कृष्‍ट सेवाएं दी तत्‍पश्‍चात उप पुलिस महानिरीक्षक इंटेलीजेंस मध्‍यप्रदेश का कार्यभार ग्रहण किया। सीआरपीएफ आईजी हेडर्क्‍वाटर रहे। नवम्‍बर 1985 तक अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक के पद पर पदस्‍थ रहे। सिंह 1985 में अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक सीआरपीएफ के पद से सेवानिवृत्‍त हुए। सिंह को 1965 में भारत पाकिस्‍तान युद्ध में अहम योगदान के कारण समर सेवा पदक तथा 1962 में राष्‍ट्रपति का सराहनीय सेवा पदक से अलंकृत किया गया। सिंह को उत्‍कृष्‍ट सेवाओं के लिए कुल सात पदक प्रदान किए गए। शिवमोहन सिंह वर्ष 1998 में अमरपाटन विधानसभा से विधायक निर्वाचित हुए थे तथा 1998 से वर्ष 2003 तक मध्‍यप्रदेश विधानसभा की प्राक्‍कलन स‍मिति के सभापति भी रहे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...