Post Top Ad
Thursday, August 18, 2022
Home
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
UP, सैन्य सम्मान के साथ फौजी संजय सिंह को अंतिम विदाई, हर आंख हुई नम।
UP, सैन्य सम्मान के साथ फौजी संजय सिंह को अंतिम विदाई, हर आंख हुई नम।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह डेंगर, उत्तर प्रदेश।
अजीतमल। औरैया के अजीतमल क्षेत्र में गुरुवार को सेना के जवान संजय सिंह भदौरिया को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। गांव बिरहुनी मौजमपुर निवासी संजय सिंह भदौरिया (संजेश) उम्र 40 वर्ष 15 ग्रेनेडियर दिल्ली कैंट हवलदार के पद पर तैनात थे। 16 अगस्त पीटी परेड के दौरान दिल का दौरा पड़ने से उनका आकस्मिक निधन हो गया था। गुरुवार की सुबह सेना की टुकड़ी संजय सिंह भदौरिया के पार्थिव शरीर को लेकर जैसे ही जनपद की सीमा में प्रवेश हुए लोगो का हुजूम दिवंगत सैनिक संजय भदौरिया की एक झलक पाने को दौड़ पड़ा।
नेशनल हाईवे नंबर दो भीखेपुर ओवरब्रिज से लेकर दिवंगत संजय भदोरिया के गांव मौजमपुर तक लोग पैदल चल इंकलाब जिंदाबाद, भारत माता की जय, इंडियन आर्मी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए ढोल-नगाड़ों एवं देश भक्ति गीतों के साथ उनके पैतृक गांव पहुंची। सूचना मिलते ही एडीएम रेखा एस चौहान, एएसपी शिष्यपाल सिंह, एसडीएम अजीतमल अखिलेश कुमार सिंह, सीओ प्रदीप कुमार, एसओ सत्य प्रकाश, दिबिया पुर से समाजवादी पार्टी विधायक प्रदीप यादव, पूर्व कृषि मंत्री लाखन सिंह, भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष श्रीराम मिश्रा, आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र कुशवाहा, जिला पंचायत सदस्य सोनू सेंगर, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मोनू सेंगर, माधवेंद्र सिंह राजावत, राजवीर सिंह सेंगर, नितेंद्र सिंह सेंगर, राहुल सेंगर, रानी पोरवाल गांव पहुंचे।
पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों व राजनेताओं ने संजय सिंह भदोरिया को पुष्पचक्र अर्पित कर नमन किया। अंत्येष्टि स्थल पर दस वर्ष के बेटे शुभ ने पिता की चिता को हाथ से छुआ तो वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। सैनिक के अंतिम संस्कार में आसपास के हजारों की संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। बता दें कि संजय सिंह भदोरिया 19 वर्ष की आयु में सेना में भर्ती हुए थे। उनके पिता रामनाथ सिंह भदौरिया एक किसान है। फौजी संजय सिंह भदोरिया के भाई ने बताया कि सेना द्वारा कमलेश की ड्यूटी के दौरान हार्टअटैक के कारण मौत होने की जानकारी दी गई थी। भारतीय सेना की विधिक कार्यवाहीयों के कारण कमलेश का पार्थिव शरीर गुरुवार को गांव लाया गया। मृतक जवान संजय सिंह भदोरिया के परिवार में मां, पिताजी, पत्नी प्रीति देवी सहित एक बेटा शुभ है। बेटा शुभ दस वर्ष का है।
संजय सिंह के निधन से बेटा शुभ के सिर से पिता का साया उठ गया। पत्नी प्रीति के आंसू नहीं थम रहे थे। गुरुवार को संजय सिंह भदौरिया अमर रहें... नारों के बीच सैनिक को अंतिम विदाई दी गई। हर किसी की आंखें नम थीं। जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने संजय की पत्नी प्रीति को भरोसा दिलाया कि प्रशासन आपके परिवार के साथ है। सभी देयों को प्राथमिकता के आधार पर दिए जाने की कार्रवाई की जाएगी। फौजी के अंतिम संस्कार के दौरान जब परिजन दस वर्ष के बेटे शुभ को लेकर चिता की तरफ आगे बढ़े तो वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। महिलाएं बिलख पड़ीं। हर शख्स के मुंह से यही बात निकली कि मासूम शुभ को क्या पता कि उसके पिता अब इस दुनिया में नहीं है।
Tags
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com






No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद