Post Top Ad
Monday, September 26, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, सीएम हेल्पलाईन शिकायतों का समयावधि में संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित कराएं - कलेक्टर।
रायसेन, सीएम हेल्पलाईन शिकायतों का समयावधि में संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित कराएं - कलेक्टर।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर अरविंद दुबे द्वारा विभागवार समय सीमा वाले विभागवार पत्रों तथा सीएम हेल्पलाईन में लंबित शिकायतों की समीक्षा की गई। उन्होंने विभागवार सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के निराकरण की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी अधिकारी गंभीरता और तत्परता के साथ शिकायतों का निराकरण समय सीमा के अंदर कराएं। कोई भी शिकायत अधिक समय तक लंबित ना रहे, समयावधि में निराकृत की जाए। कलेक्टर दुबे ने जिला अधिकारियों के साथ ही वीसी के माध्यम से टीएल बैठक में शामिल एसडीएम और विकासखण्ड स्तरीय एल-1 अधिकारियों से कहा कि 50 दिवस वाली शिकायतों को प्राथमिकता के साथ निराकृत किया जाए। सीएम हेल्पलाईन पर शिकायत प्राप्त होते ही निराकरण की कार्यवाही प्रारंभ की जाए। सभी एसडीएम अपने क्षेत्र में एल-1 स्तर के अधिकारियों द्वारा शिकायतों के निराकरण के लिए की जा रही कार्यवाही की मॉनीटरिंग करें। उन्होंने ऊर्जा विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को शिकायतों के निराकरण संबंधी कार्यवाही में तेजी लाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर दुबे ने मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत जिले में आयोजित किए जा रहे शिविरों की जानकारी लेते हुए कहा कि ग्राम पंचायत और वार्ड स्तर पर आयोजित किए जा रहे शिविरों का पर्याप्त प्रचार-प्रसार किया जाए। ताकि संबंधित ग्राम पंचायत और वार्ड के अधिक से अधिक लोग इन शिविरों में शामिल हों। जो पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से छूट गए हैं, उनसे आवेदन प्राप्त किए जाएं, जिससे कि लाभान्वित करने की कार्यवाही की जा सके। कलेक्टर दुबे ने निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित ना रहे, यह सुनिश्चित किया जाए।
कलेक्टर दुबे ने स्वास्थ्य, पंचायत तथा नगरीय निकाय के अधिकारियों को पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के कार्य में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिविरों में अधिक से अधिक पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं। उन्होंने जन सेवा पखवाड़ा के तहत 27 सितम्बर को जिले की गौशालाओं में आयोजित होने वाले गौसेवा कार्यक्रम, 01 अक्टूबर को आयोजित होने वाले 100 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं का सम्मान समारोह तथा 02 अक्टूबर से आयोजित होने वाले नशामुक्ति अभियान के संबंधी में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अपर कलेक्टर आदित्य रिछारिया, डिप्टी कलेक्टर मकसूद अहमद खान आदि मौजूद रहे।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद