Post Top Ad
Monday, September 26, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
धर्म
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/बरेली, वाहन में सवार होकर पांडालो तक पहुंची मातारानी की प्रतिमा।
रायसेन/बरेली, वाहन में सवार होकर पांडालो तक पहुंची मातारानी की प्रतिमा।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन जहां देवी मंदिरों में माता रानी को जल अर्पण करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी वहीं माता रानी की स्थापना के लिए पांडालो तक मां जगदंबे को वाहनों में सवार कर ले जाया गया। कोरोना काल के 2 वर्ष बाद शारदीय नवरात्रि में भक्ति की बयार जगह-जगह बहती देखी जा रही है। तहसील मुख्यालय पर बनाए गए देवी स्थापना के पांडाल तक मां दुर्गा की प्रतिमा को वाहनों में सवार कर ले जाया गया। कहीं बैंड बाजों की थाप पर तो कहीं नृत्य करते हुए श्रद्धालु मां जगदंबे को ले जाते देखे गए। इस बार शहर में लगभग 25 से 30 स्थानों पर घटस्थापना के साथ माता रानी की स्थापना की गई है। वहीं दूसरी ओर बरेली हिंदू उत्सव समिति बरेली के द्वारा रामानंद सागर द्वारा कृत रामायण का प्रसारण स्थानीय रामलीला मैदान पर एलईडी के माध्यम से प्रारंभ किया गया। रामलीला प्रसारण का उद्घाटन हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा के द्वारा किया गया।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# धर्म
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
धर्म,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद