रायसेन/सिलवानी, चिलचिलाती धूप में चुनरी थामे नंगे पैर जयकारा लगाते हुए सड़को पर निकले माता रानी के भक्त, विधायक पुत्र व पूर्व विधायक भी हुए चुनरी यात्रा में शामिल। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, March 27, 2023

रायसेन/सिलवानी, चिलचिलाती धूप में चुनरी थामे नंगे पैर जयकारा लगाते हुए सड़को पर निकले माता रानी के भक्त, विधायक पुत्र व पूर्व विधायक भी हुए चुनरी यात्रा में शामिल।

चिलचिलाती धूप में चुनरी थामे नंगे पैर जयकारा लगाते हुए सड़को पर निकले माता रानी के भक्त, विधायक पुत्र व पूर्व विधायक भी हुए चुनरी यात्रा में शामिल।

  • साईराम समिति ने सियरमऊ में निकली भव्य चुनरी यात्रा, नवरात्रि के पावन पर्व पर खेड़ापति माता को अर्पित की 221 मीटर लंबी चुनरी।

रायसेन/सिलवानी, चिलचिलाती धूप में चुनरी थामे नंगे पैर जयकारा लगाते हुए सड़को पर निकले माता रानी के भक्त, विधायक पुत्र व पूर्व विधायक भी हुए चुनरी यात्रा में शामिल।

घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। चैत्र नवरात्रि के अवसर पर देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह के समय बड़ी संख्या में देवी मंदिरों में पहुंच रहे श्रद्धालु माता रानी की पूजा, अर्चना एवं आराधना कर रहे है। नवरात्रि के मौके पर स्टेट हाईवे 15 पर स्थित सियरमऊ ग्राम में सामाजिक संस्था साईं राम समिति के द्वारा चुनरी यात्रा निकाली गई। चुनरी यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु तथा जनप्रतिनिधि शामिल हुए। ग्राम में स्थित खेरापति माता को अर्पित की जाने वाली 221 मीटर की चुनरी श्रद्धा पूर्वक लेकर श्रद्धालु बस स्टैंड पर स्थित हनुमान मंदिर से माता रानी का जयकारा लगाते हुए निकले। ढोल-नगाड़ों और डीजे की थाप पर नाचते हुए श्रद्धालु ने माता खेड़ापति को चुनरी अर्पित की। साईराम समिति एवं समस्त ग्रामवसियों के तत्वाधान में आठवीं बार क्षेत्र के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर बस स्टेंण्ड से भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों श्रद्धालु नंगे पैर यात्रा में शामिल हुए। वे माता रानी के जयकारे लगाते हुए हाथों में चुनरी थामे चल रहे थे। चुनरी यात्रा में पूर्व विधायक देवेंद्र पटेल और विधायक रामपाल सिंह के पुत्र, युवा भाजपा नेता दुर्गेश सिंह भी शामिल हुए। तथा चुनरी की पूजा अर्चना कर देश की समृद्धि की कामना की। सांईराम समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के बैनर तले रविवार को प्रात: हनुमान मंदिर बस स्टेंण्ड पर चुनरी की पूजा अर्चना के बाद यात्रा प्रारंभ की गई। जिसका हनुमान मंदिर बस स्टेंण्ड से खेड़ापति माता मंदिर पहुंचने तक कई स्थानों पर ग्रामवासियों द्वारा स्वागत किया गया व चुनरी की पूजा अर्चना की। महिलाओं ने भी चुनरी की आरती उतारी और पूजन की। महिलाओं ने अपने घरों के सामने कलश सजाए, रंगोली बनाई और पुष्प, माता की चुनरी पर अर्पित किये। यात्रा का ग्राम में जगह-जगह स्वागत किया गया। कार्यक्रम में साईराम समिति अध्यक्ष ठाकुर धीरेंद्र प्रताप शाह, राकेश खरे, समिति प्रभारी सर्वेश खरे, अमित शुक्ला, विक्रम शाह, धर्मेंद्र शाह, सूर्य सोनी, ऋतुराज नामदेव, अनुज शाह, अभिषेक साहू, विशेष साहू, प्रभात नामदेव, रमेश शाह, जनपद अध्यक्ष बेगमगंज पुष्पेंद्र ठाकुर, राम कुमार घोसी, विपिन ठाकुर, भूपेंद्र ठाकुर  सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। यात्रा की समाप्ति पर साईं राम समिति के पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं का आभार माना।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...