रायसेन, करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे रायसेन, कहा - एमपी की 100 विधानसभाओं में क्षत्रियों का वर्चस्व, वाहन रैली निकाल दिखाया एकता का प्रदर्शन। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, June 22, 2023

रायसेन, करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे रायसेन, कहा - एमपी की 100 विधानसभाओं में क्षत्रियों का वर्चस्व, वाहन रैली निकाल दिखाया एकता का प्रदर्शन।

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे रायसेन, कहा - एमपी की 100 विधानसभाओं में क्षत्रियों का वर्चस्व, वाहन रैली निकाल दिखाया एकता का प्रदर्शन।

  • 27 अगस्त को भोपाल में आयोजित होगा एकता महापड़ाव कार्यक्रम।

रायसेन, करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे रायसेन, कहा - एमपी की 100 विधानसभाओं में क्षत्रियों का वर्चस्व, वाहन रैली निकाल दिखाया एकता का प्रदर्शन।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। आगामी मिशन 2023 के चुनावी समर में कूदने के लिए करणी सेना ने समस्त सामाजिक बंधुओं को एकजुट करने का अभियान तेज कर दिया है। सत्ता में क्षत्रिय समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 27 अगस्त को राजधानी भोपाल में होने जा रहे करणी सेना के क्षत्रिय एकता महापड़ाव में देशभर से लाखों लोगों के जुड़ने की संभावना है। आयोजन को लेकर करणी सेना प्रदेश के सभी जिलों में पहुंचकर समस्त क्षत्रिय समाज को एकजुट करने का प्रयास कर रही है। इसी के तहत करणी सेना के पदाधिकारी रायसेन पहुंचे।

यह बोले राज शेखावत
अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल में जंगी प्रदर्शन करने की मंशा रखने वाली क्षत्रिय करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत ने रायसेन में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि हमने प्रदेश की 230 विधानसभा का सर्वे किया है। जिसमें 100 विधानसभाएं ऐसी हैं, जहां हमारा ठाकुरों क्षत्रियों का सारा वर्चस्व है। आगामी मिशन विधानसभा चुनाव 2023 में हमें हमारी ज्यादा से ज्यादा भागीदारी चाहिए। भारत देश को अखण्ड बनाने सहित हिंदू हित के मुद्दों को हमने प्रखरता के साथ उठाया है। फिर भी हमारी उपेक्षा क्यों? अब समय आ गया है, जब क्षत्रिय सत्ता में आएं और जनता की सेवा करें। हमें पूरा भरोसा है, कि हम अपनी मांगें मनवाएंगे। हम संगठित हो चुके हैं, सभी राजपूत, ठाकुर, सिंह चाहे वे छोटे हों या बड़े हमने सभी को संगठित कर दिया है। उन्होंने कहा कि जो भी पार्टी चाहे वह कांग्रेस हो या भाजपा हमें 80 से 100 सीटों पर टिकिट देगी। हमारा समर्थन उसी पार्टी को होगा और उसे जिताने में हमारा पूर्ण योगदान रहेगा। करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष इंदल सिंह राणा ने कहा कि सरकार अगर हमारी मांगों को नहीं मानती है तो आगामी विधानसभा चुनावों में अपने उम्मीदवारों को उतारने के लिए इसी महापड़ाव में रणनीति तैयार की जाएगी। इस मौके पर क्षत्रिय ठाकुर समाज के अध्यक्ष कैलाश ठाकुर, सुनील ठाकुर, मलखान सिंह रावत, ऋषिनाथ सिंह कुशवाह, धीरेंद्र सिंह कुशवाह, शैलेन्द्र ठाकुर, बब्लू ठाकुर, मंटू ठाकुर, शिवराज सिंह, पप्पू राजावत, इंजी. सत्येंद्र सिंह राणा, रघुवीर सिंह राणा एवं पार्षद कैलाश ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...