रायसेन/बरेली, ओम शांति आश्रम में मनाया गया ब्रह्माकुमारीज संस्थान की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगत अम्बा सरस्वती का 58वां पूण्य स्मृति दिवस। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, June 24, 2023

रायसेन/बरेली, ओम शांति आश्रम में मनाया गया ब्रह्माकुमारीज संस्थान की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगत अम्बा सरस्वती का 58वां पूण्य स्मृति दिवस।

ओम शांति आश्रम में मनाया गया ब्रह्माकुमारीज संस्थान की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगत अम्बा सरस्वती का 58वां पूण्य स्मृति दिवस।

रायसेन/बरेली, ओम शांति आश्रम में मनाया गया ब्रह्माकुमारीज संस्थान की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगत अम्बा सरस्वती का 58वां पूण्य स्मृति दिवस।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। विश्वपिता परमात्मा शिव द्वारा स्थापित ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय प्रथम मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी जगत अम्बा सरस्वती का पुण्य स्मृति दिवस ब्रह्माकुमारीज प्रत्येक सेवा केंद्र पर बड़े ही श्रद्धा भावना से मनाया गया। इस मौके पर धोखेड़ा स्तिथ शाखा में सुबह से ही योग तपस्या-साधना चलती रही। यज्ञमाता सरस्वती की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए वरिष्ठ बीके शिवराम ने बताया की किसी भी संगठन में कोई आदर्श होता है, जिसको सब फॉलो करते हैं। इस रूहानी सेना की सेना नायिका मातेश्वरी जिनको प्यार से सभी ब्रह्मा वत्स मम्मा कहते थे, त्याग तपस्या की साक्षात् मूर्ति थी, मम्मा गुप्त पुरुषार्थी थी, निरंतर ईश्वर पिता की याद में रहकर हर कर्म करती थी, 17 बर्ष की आयु में ब्रह्माकुमारीज के सभी अनुयायी उनको मम्मा कहते थे, वे मात्र बत सर्व की पालना करती थी, एक होती हद की माँ परंतु वह बेहद की सारे जगत की माँ जगत अम्बा कहलाईं। जिनकी महिमा में सारे भक्ति के शास्त्र भरे पड़े है। विकारों ने उनको कभी स्पर्श भी नहीं किया, विरोधी भी उनको माँ कह शरणागत हो जाते, किसी की गलती को आप अपनी बेहद की शुभ व्रती से परिवर्तन कर देती, सदा साक्षी भाव रख सर्व की ज्ञान की मीठी लोरी दे पालना करती, जिन्होंने भी शीतल गोद का सुख लिया, वह उनकी वह अलौकिक पालना भूल नहीं सकते। अनन्त विशेषताओं से भरपूर बेहद की माँ को उनके पूण्य स्मृति दिवस पर शत-शत नमन। सभी भाई बहनों को यज्ञ का पवित्र ब्रह्माभोजन स्वीकार कराया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...