रायसेन, आजादी के 75 वर्ष बाद ग्राम गीदगढ़ टोला को मिली खुशी की सौगात। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, June 20, 2023

रायसेन, आजादी के 75 वर्ष बाद ग्राम गीदगढ़ टोला को मिली खुशी की सौगात।

आजादी के 75 वर्ष बाद ग्राम गीदगढ़ टोला को मिली खुशी की सौगात।

रायसेन, आजादी के 75 वर्ष बाद ग्राम गीदगढ़ टोला को मिली खुशी की सौगात।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। जिले के सांची विधानसभा के ग्राम पंचायत गीदगढ़ के अंतर्गत आने वाले ग्राम गीदगढ़ टोला मे आजादी के 75 वर्ष बाद भी ग्रामवासियों को पक्की सड़क नही होने से ग्रामवासियों को बारिश में कच्चे रास्ते से आवागमन करते समय परेशानी होती थी। जिसके चलते ग्राम वासियों ने कई बार अपने जनप्रतिनिधि से गुहार लगाई, लेकिन किसी ने ग्रामवासियों की इस विकराल समस्या पर ध्यान नहीं दिया। तब सांची विधानसभा के विधायक व मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी से ग्रामवासियों ने गुहार लगाई। मंत्री ने ग्राम वासियों की परेसानी को देखते हुए सड़क निर्माण के लिए 2 साल पहले स्वीकृत करा दिया था। मई 2023 से सड़क बनने का कार्य प्रारंभ हो गया है। इसके चलते ग्राम गीदगढ़ टोला मे खुशी की लहर आ गई है। करीब 2 किलो मीटर की सड़क है, जो की ग्राम गीदगढ़ से गीदगढ़ टोला तक के लिए स्वीकृत हुई है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...