रायसेन/बरेली, पंडोखर सरकार के दिव्य द्वार से की गई घोषणाएं निकली फर्जी, भक्तजनों का साधु-संतों पर से उठा भरोसा। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, June 25, 2023

रायसेन/बरेली, पंडोखर सरकार के दिव्य द्वार से की गई घोषणाएं निकली फर्जी, भक्तजनों का साधु-संतों पर से उठा भरोसा।

पंडोखर सरकार के दिव्य द्वार से की गई घोषणाएं निकली फर्जी, भक्तजनों का साधु-संतों पर से उठा भरोसा।

रायसेन/बरेली, पंडोखर सरकार के दिव्य द्वार से की गई घोषणाएं निकली फर्जी, भक्तजनों का साधु-संतों पर से उठा भरोसा।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। प्रसिद्ध छींद धाम दरबार के सामने बीते महीने श्रीराम महायज्ञ और श्री राम कथा का भव्य आयोजन किया गया था। इस आयोजन में पंडोखर सरकार का दिव्य द्वार 21 अप्रैल से 23 अप्रैल तक लगाया गया था। इस दरबार में बिना बुलाए फरियाद लेकर पहुंचने वालों को चिट्ठी के माध्यम से बुलाया जा रहा था। इसी क्रम में बाड़ी में पदस्थ उप निरीक्षक सत्येंद्र दुबे के नाम की भी चिट्ठी निकली थी। जब सत्येंद्र दुबे को पंडोखर सरकार ने अपने पास बुलाया था। उप निरीक्षक के  पंडोखर सरकार के दरबार में जाते ही पंडोखर सरकार ने उप निरीक्षक से कहा था कि तुम्हारे पुत्र की सरकारी जॉब लगेगी और अपार्टमेंट लेटर 14 जून को तुम्हारे घर पहुंच जाएगा। इस खुशखबरी को सुनने के बाद उप निरीक्षक खुशी-खुशी अपने घर पहुंच गए थे और 14 जून का इंतजार करते रहे। लेकिन 1 माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी आज तक उनके पुत्र की सरकारी जॉब से संबंधित अपार्टमेंट लेटर आज तक उनके घर नहीं पहुंचा। यहां पर आयोजित पंडोखर सरकार के दिव्य द्वार से की गई भविष्यवाणियां एक भी खरी नहीं उतरी। कई तो ऐसे भक्तजन थे जिन्हें पंडोखर सरकार ने अपने धाम आमंत्रित किया था और वह वहां पर जाकर वापस भी आ गए लेकिन उन्हें किसी तरह का कोई लाभ आज तक प्राप्त नहीं हुआ। उप निरीक्षक सत्येंद्र दुबे से किए गए वादे से संबंधित जब चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि हमारा तो अब साधु-संतों पर से भरोसा उठ गया है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...