जिला न्यायालय ने कमलेश पोरवाल एड. को जिला विजिटर किया नियुक्त। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, June 11, 2023

जिला न्यायालय ने कमलेश पोरवाल एड. को जिला विजिटर किया नियुक्त।

जिला न्यायालय ने कमलेश पोरवाल एड. को जिला विजिटर किया नियुक्त।

जिला न्यायालय ने कमलेश पोरवाल एड. को जिला विजिटर किया नियुक्त।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। औरैया जिला एवं विधिक प्राधिकरण ने जिला जज अनिल कुमार वर्मा की संस्तुति पर पैनल अधिवक्ता एवं जिला विजिटर नियुक्त किया है। वही जिला जज अनिल कुमार वर्मा ने संस्तुति करते हुए कहा कि जिला विजिटर जिला जेल में व्याप्त अव्यवस्था एवं जेल में बंद कैदियों की समस्याओं से रूबरू होकर जिला न्यायालय एवं विधिक प्राधिकरण को अवगत कराएंगे तथा शासन की मंशा के अनुसार जानकारी जुटाएंगे, जिससे जेल में बंद कैदियों की समस्याओं से शासन एवं न्यायालय को सही जानकारी हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि शासन एवं प्रशासन गरीब तथा ऐसे मुकदमों में जेल में बंद कैदी जिनकी जमानत करवाने के लिए कोई वादकारी नहीं है या उनके परिजन असमर्थ है तो उन कैदियों की रिहाई की पैरवी पैनल अधिवक्ता कमलेश कुमार एवं अन्य 15 पैनल अधिवक्ता करेंगे तथा जेल विजिटर कमलेश कुमार मंगलवार को तथा गुरुवार को जेल जाकर कैदियों की समस्याओं को सुनेंगे और उनकी समस्याएं जिला विधिक प्राधिकरण में रखेंगे जो मेरे सम्मुख आकर उनका निस्तारण किया जाएगा। वही जिला विधिक प्राधिकरण की सचिव स्वाति चंद्रा ने कहा कि सरकार एवं डीएलएसए गरीब एवं आसहाय लोगों की मदद के लिए है। उन्होंने कहा कि मानवाधिकार के पालन तथा संविधान की रक्षा के लिए जो कानूनी कदम होंगे वो उठाए जाएंगे तथा जेल में बंद निर्धन, आसहाय एवं जिनकी कोई पैरवी करने वाला नहीं उनकी मदद जिला विधिक प्राधिकरण करेगा। वही पैनल अधिवक्ता एवं जेल विजिटर कमलेश कुमार पोरवाल ने बताया कि ऐसे गरीब आसहाय कैदी जो जेल में बंद है और उनकी पैरवी करने वाला कोई नहीं है वह अपने प्रार्थना पत्र स्वयं या किसी के माध्यम से मेरे पास या जिला विधिक प्राधिकरण में दे सकते हैं जिससे जांच कर उनकी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। वहीं जिला विजिटर बनने पर दिबियापुर नगर के चेयरमैन राघव मिश्रा, मनीष त्रिपाठी, मनोज दुबे, विशाल दुबे, अरविंद पोरवाल पूर्व चेयरमैन, सुखलाल गुप्ता, कन्हैया लाल गुप्ता, मोहन पोरवाले, राजेश सबिता, धर्मेंद्र गुप्ता, डॉक्टर कप्तान सिंह पाल, अजय पाल, अजय पोरवाल विधायक प्रतिनिधि, धर्मपाल सिंह सेंगर पूर्व सभासद, राहुल दीक्षित सभासद, अरुण पौडवाल आदि सैकड़ों लोगों ने बधाई दी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...