रायसेन/सिलवानी, मकान में आग लगने से फटे दो गैस सिलेंडर, महिला गंभीर रूप से झुलसी, फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, June 29, 2023

रायसेन/सिलवानी, मकान में आग लगने से फटे दो गैस सिलेंडर, महिला गंभीर रूप से झुलसी, फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग।

मकान में आग लगने से फटे दो गैस सिलेंडर, महिला गंभीर रूप से झुलसी, फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग।

  • मकान की घर गृहस्थी का सामान जलकर हुआ खाक, महिला को गंभीर अवस्था में किया रैफर।

रायसेन/सिलवानी, मकान में आग लगने से फटे दो गैस सिलेंडर, महिला गंभीर रूप से झुलसी, फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे/जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। गुरुवार को रायसेन जिले की तहसील सिलवानी की ग्राम पंचायत छींद के ग्राम पौड़ी में एक मकान में आग लगने से गैस सिलेंडर फट गया और मकान में गृहस्थी का सामान जल कर खाक हो गया। आग में एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे तत्काल सिविल हॉस्पिटल सिलवानी पहुंचाया गया। जानकारी के मुताबिक, सिलवानी तहसील के ग्राम पौड़ी में गुरुवार की सुबह मकान में आग लगने से उसमें रखे हुए दो गैस सिलेंडर फट गए, वही फ्रीज में आग लगने से व फटने से लाखों की घर गृहस्थी का सामान भी जलकर खाक हो गया। इस दौरान रामकुमार बाई पति राजेश आदिवासी घर में आग लगने से गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे तत्काल सिविल हॉस्पिटल सिलवानी रैफर किया गया। सिलवानी थाने से सूचना मिलने पर तत्काल नगर परिषद सिलवानी की बड़ी फायर ब्रिगेड रवाना हुई और पौड़ी खमरिया पहुंच कर मकान में लगी आग फायर ब्रिगेड चालक भगवानदास विश्कर्मा एवं सहायक रितेश द्वारा बुझाई गई। घटना की जानकारी मिलने पर नायब तहसीलदार अनिल धाकड़, जैथारी पुलिस चौकी प्रभारी सत्येन्द्र सिंह कुशवाहा पुलिस बल के साथ पहुंचे। आग बुझाने में सरपंच सहित ग्रामवासियो ने कड़ी मशक्कत की।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...