पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद चली गोली, पति की मौत, पत्नी मौके से फरार। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, June 8, 2023

पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद चली गोली, पति की मौत, पत्नी मौके से फरार।

पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद चली गोली, पति की मौत, पत्नी मौके से फरार।

  • हत्या व आत्महत्या के एंगल से पुलिस जांच में जुटी।

पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद चली गोली, पति की मौत, पत्नी मौके से फरार।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। पसईपुर में बुधवार रात आठ बजे एक युवक के सिर में गोली लगने से उसकी मौत हो गई, पास में देसी तमंचा भी पड़ा था। घटना के बाद से पत्नी फरार है। मौके पर पहुंची एसपी ने फॉरेसिंक टीम के साथ साक्ष्य एकत्र कर मामले की तहकीकात शुरू की। परिजनों ने पति-पत्नी के बीच विवाद को कारण बताते हुए इसे आत्महत्या बताया। उधर, पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच करने में जुटी है। मामला फफूंद थाना क्षेत्र के गांव पसईपुर केशामपुर का है। यहां के रहने वाले 35 वर्षीय शिव महेंद्र सिंह दिल्ली में सॉफ्टवेयर कंपनी में प्राइवेट नौकरी में डिलीवरी बॉय का काम करता था। तीन दिन पूर्व वह दिल्ली से गांव आया था, क्योंकि कंपनी ने उसका ट्रांसफर औरैया में कर दिया था। शिव महेंद्र सिंह के भाई हरिराम ने पुलिस को बताया कि छोटा भाई दिल्ली में था। उसकी पत्नी श्रीदेवी गांव में ही दो पुत्रों 10 वर्षीय देव और संगम (08) के साथ रहती थी। बुधवार की देर शाम बच्चे बाहर खेलने गए थे, घर पर पति-पत्नी अकेले थे।

पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद चली गोली, पति की मौत, पत्नी मौके से फरार।

इसी बीच दोनों में विवाद हुआ। तभी पड़ोसियों ने गोली चलने की आवाज सुनी, जिस पर पड़ोसी उसके घर की ओर पहुंचे। पड़ोसियों की सूचना पर हरिराम भी दुकान से घर पर पहुंचे, बच्चे वहां पर रो रहे थे। उन्होंने देखा कि भाई लहुलूहान स्थिति में पड़ा हुआ है, उसकी कनपटी पर गोली लगी हुई थी। लेकिन पत्नी श्रीदेवी घटनास्थल पर नहीं थी। हरिराम की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने श्रीदेवी से जब संपर्क किया तो उसका फोन भी बंद आ रहा था। जानकारी होने पर सीओ अजीतमल भरत पासवान, अपर पुलिस अधीक्षक दिगम्बर कुशवाहा, एसपी औरैया चारु निगम व फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। मौके से पुलिस ने एक तमंचा भी बरामद किया। पुलिस आत्महत्या व हत्या दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हुई है। मौके पर पहुंचकर क्राइम सीन को रीक्रिएशन किया गया। जो भी और साक्ष्य हैं, उनको फॉरेंसिक टीम ने कलेक्ट किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया। दो छोटे बच्चे हैं, जिन्होंने बताया कि मम्मी कुछ दवाई लेने गई थी, तभी से वापस नहीं आई थी। हालांकि बच्चे बाहर खेल रहे थे। परिजनों ने आत्महत्या की बात कही है, लेकिन सुसाइड और हत्या दोनों एंगल से जांच की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...