सोनू बनकर सिकंदर युवती से करता था बात, दुष्कर्म का विरोध करने पर ईंट से कुचला, युवती की इलाज के दौरान मौत। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, June 28, 2023

सोनू बनकर सिकंदर युवती से करता था बात, दुष्कर्म का विरोध करने पर ईंट से कुचला, युवती की इलाज के दौरान मौत।

सोनू बनकर सिकंदर युवती से करता था बात, दुष्कर्म का विरोध करने पर ईंट से कुचला, युवती की इलाज के दौरान मौत।

सोनू बनकर सिकंदर युवती से करता था बात, दुष्कर्म का विरोध करने पर ईंट से कुचला, युवती की इलाज के दौरान मौत।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
उत्तर प्रदेश। फतेहपुर जिले में दुष्कर्म के विरोध में ईंट से कूंची गई युवती की इलाज के दौरान सांसे थम गई। परिवार के सदस्यों में गम के साथ नाराजगी व रोष भी व्याप्त है। परिजन घटना में और भी लोगों के शामिल होने का आरोप लगा रहे हैं। मामले की उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में दुष्कर्म और हत्या की धाराएं बढ़ाई हैं। राधानगर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती (19) परिवार के साथ अहमदाबाद में रहती थी। परिवार के साथ बिंदकी कोतवाली क्षेत्र स्थित फरीदपुर स्थित गेस्ट हाउस 22 जून को शादी समारोह में शामिल होने आई थी। वह रात को लापता हो गई थी। फरीदपुर स्थित निर्माणाधीन मकान से युवती 23 जून की सुबह लहूलुहान मिली थी। कानपुर हैलट के आईसीयू वार्ड में युवती भर्ती थी। वहां इलाज दौरान युवती की मौत हो गई। दुष्कर्म के बाद युवती पर ईंट से हमला किया गया था। मृतका के मामा ने आरोप लगाया कि घटना में और भी लोग शामिल हैं। दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या में लव जिहाद का मामला सामने आया है। मृतका के मामा ने बताया कि आरोपी सिंकदर सोनू बनकर भांजी से बातचीत करता था। उसने भांजी को प्रेम जाल में फंसा रखा था। इसका पता लगने पर भांजी ने बातचीत बंद कर दी थी। तभी उसने योजना के तहत भांजी के साथ दुष्कर्म किया और हत्या कर दी। युवती को मरणासन्न हालत में देखकर मजदूरों ने पुलिस को सूचना दी थी। युवती के सिर में गंभीर चोट लगी थी, इससे वह बेहोशी की हालत में थी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को जिला अस्पताल ले गई। डॉक्टर ने युवती को कानपुर रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इनका कहना है...
पुलिस ने एक आरोपी सोनू उर्फ सिकंदर अहमद को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने आरोपी से सख्ती से पूछताछ नहीं की, वरना अन्य आरोपियों के नाम सामने भी आ सकते थे। घटना की उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी और फरार आरोपी पकड़े जाए, जिसके बाद ही भांजी को न्याय मिल सकता है।
मृतका के मामा

यह घटना लव जिहाद के तहत की गई है। घटना में शामिल सभी आरोपियों को पुलिस को गिरफ्तार करना चाहिए। ऐसा नहीं करने पर हिंदू संगठन सड़क पर आने को मजबूर हो जाएंगे। आरोपियों का प्रतिष्ठान, कारोबार, संपत्ति सीज की जाए और घर में बुलडोजर चलवाया जाए।
विहिप के प्रांतीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय

हत्यारोपी को जल्द से जल्द फांसी पर लटकाने की मांग की है।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या की धारा बढ़ाई गई है। घटना की जांच चल रही है। किसी और की भूमिका सामने आई, तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को हत्या के प्रयास और दुष्कर्म में जेल भेजा जा चुका है।
एसपी, राजेश कुमार सिंह

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...