दहेज लोभियों द्वारा अतिरिक्त दहेज के लालच में नव विवाहिता को पीटा। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, June 13, 2023

दहेज लोभियों द्वारा अतिरिक्त दहेज के लालच में नव विवाहिता को पीटा।

दहेज लोभियों द्वारा अतिरिक्त दहेज के लालच में नव विवाहिता को पीटा।

दहेज लोभियों द्वारा अतिरिक्त दहेज के लालच में नव विवाहिता को पीटा।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। वर्तमान सरकार में महिला सशक्तिकरण अभियान दिखावा मात्र साबित हो रहा है। औरैया के थाना बेला क्षेत्र के गाँव पिपरी शिव में अतिरिक्त दहेज के लालच में तीन माह के बच्चे सहित महिला की हत्या करने का प्रयास किया जा रहा है। पीड़ित महिला सलोनी ने बताया कि उसका पति सुग्रीव, जेठ जयराम पुत्रगण भारत सिंह, जिठानी नीतू पत्नी जयराम, सास श्रीबती पत्नी भारत सिंह जोकि 10 लाख रूपया एवं एक कार मांग रहे है, जोकि पीड़ित के पिता ने 10 लाख रुपया एवं कार देने में असमर्थता जताई तो उसके ससुरालीजनों ने पीड़िता की हत्या करने के लिये बेरहमी से मारपीट करने लगे तो पीड़िता के बड़े जेठ नरायण व देवर बाली ने पीड़िता की जान बचाई। पीड़िता का आरोप है की ससुराल वाले हमें व हमारे बच्चे की हत्या कर उसका पति दूसरी शादी करने के सपने देख रहा है। घटना के संबंध में पीड़िता के पिता रामविलास ने भी जानकारी देते हुए बताया कि उसने अपनी पुत्री की शादी एक वर्ष पहले की है, अपने समर्थ के अनुसार नगदी सामान कुल 7 लाख रुपया खर्चा किया था। अब लड़का पक्ष 10 लाख रुपया व एक कार की अतिरिक्त मांग करके बराबर प्रताड़ित करते आ रहे है, जिसकी हत्या कर पुनः दूसरी शादी करना चाहते है। घटना के संबंध में पीड़िता ने अपना उपचार कराने व रिपोर्ट लिखकर कार्यवाही करने की गुहार लगाई है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...