रायसेन/बरेली, विधायक ने पुलिस पर वास्तविक आरोपियों को बचाने का लगाया आरोप। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, June 11, 2023

रायसेन/बरेली, विधायक ने पुलिस पर वास्तविक आरोपियों को बचाने का लगाया आरोप।

विधायक ने पुलिस पर वास्तविक आरोपियों को बचाने का लगाया आरोप।

  • थाने के सामने दिया विधायक ने धरना।

रायसेन/बरेली, विधायक ने पुलिस पर वास्तविक आरोपियों को बचाने का लगाया आरोप।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र सिंह पटेल ने पुलिस पर वास्तविक आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया है। विधायक देवेंद्र सिंह पटेल अपने समर्थकों और पीड़ित परिवार जनों के साथ स्थानीय थाने पहुंचे जहां वह पुलिस के द्वारा की गई गलत कार्रवाई के विरोध में थाने के सामने धरना देने पर मजबूर हुए। वही समर्थकों के द्वारा पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विधायक ने गलत लोगो को मुलजिम बनाने के विरोध में थाने में विरोध किया। पुलिस की समझाइश पर विधायक हटे। हालांकि पुलिस ने पोकलेन जलाने वाले आरोपियों को न्यायलय में पेश किया, जहां से सभी चारो आरोपियों को जेल भेज दिया गया। पीड़ित परिवार जनों ने पुलिस के साथ न्यायालय जा रहे मुल्जिमो कि गाड़ी को रोकने की कोशिश की। पुलिस ने कहा यह गलत तरीका है, इससे अपराधियो को बल मिलेगा। दरअसल, 8 जून को बगलवाड़ा रोड बना रहे ठेकेदार के निर्माणधीन प्लांट पर अज्ञात लोगों ने पोकलेन मशीन में आग लगा दी। कट्टे से हवाई फायर भी किये और ठेकेदार के आदमियों को धमकाया जो डरकर भाग गए। बरेली पुलिस ने ततपरता दिखाते हुए 5 आरोपी तथ्यों के आधार पर बनाये गए। जिनमे 4 आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिए। इन्ही चार लोगों की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे विधायक देवेंद्र पटेल और पुलिस पर वास्तविक आरोपियों को बचाने का आरोप लगा रहे है। जबकि पुलिस का कहना है पूरी जांच करने के बाद ही हमने तथ्यों के आधार पर आरोपी बनाए है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...