पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख ईंट से कूचकर की हत्या, हत्या के बाद पुलिस को किया कॉल। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, June 15, 2023

पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख ईंट से कूचकर की हत्या, हत्या के बाद पुलिस को किया कॉल।

पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख ईंट से कूचकर की हत्या, हत्या के बाद पुलिस को किया कॉल।

पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख ईंट से कूचकर की हत्या, हत्या के बाद पुलिस को किया कॉल।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। पति ने पत्नी और उसके प्रेमी की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति ने रात 3 बजे डायल-112 पर पुलिस को फोन किया। कहा- मैंने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को मार डाला है, आप आ जाइए। पुलिस मौके पर पहुंची तो छत पर दोनों के खून से लथपथ शव पड़े थे। दोनों की ईंट से कूचकर हत्या की गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जबकि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। वारदात सहायल थाना के गांव नंदपुर की है। पुलिस ने बताया कि नंदपुर निवासी शोभाराम (32) राजमिस्त्री का काम करता है। घर पर पत्नी रागिनी (28) दो बच्चों के साथ रहती थी। एक बच्ची 10 साल की है जो ननिहाल में रहती है। बुधवार की रात पत्नी खाना देकर ऊपर छत पर चली गई। रात एक बजे शोभाराम उठा, वह छत पर गया तो वहां पत्नी और उसका प्रेमी सिंकु यादव (20) साथ एक साथ नजर आए। पत्नी और प्रेमी को एक साथ देखकर शोभाराम आगबबूला हो गया। उसने वहां रखी ईंट उठाई और ताबड़तोड़ मारने लगा। जब दोनों जमीन पर गिर गए तो दोनों को रस्सी से बांध दिया। इसके बाद फिर से उनको ईंट से तब तक मारता रहा, जब तक दोनों की मौत नहीं हो गई। इस दौरान बच्चे नीचे सो रहे थे। घटना का शोर मचा तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना पर एसपी चारु निगम समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। आरोपी पति को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि रागिनी का सिंकु पुत्र लायक सिंह के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस बात को लेकर पहले भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। पुलिस ने छत से वह ईंट बरामद कर ली है, जिसे मारकर शोभाराम ने पत्नी और उसके प्रेमी की हत्या की। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से सबूत जुटाए। पुलिस ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी पति ने बताया कि कुछ दिनों से सिंकू, रागिनी से मिलने छत पर आता था। आसपास के लोगों ने मुझे इस बारे में बताया था। मैंने रात में उठकर उनको पकड़ने की सोची, लेकिन पत्नी खाने में नींद की गोलियां दे रही है, इस कारण मैं रात में उठ नहीं पता था।

आहट लगी तो छत पर गया, वहां दोनों को देखा साथ
आरोपी शोभाराम ने बताया, मैं रात को काम से लौटकर आया और अपने आप खाना निकाल के खाने लगा। तभी मेरी पत्नी छत से नीचे उतर के आई। उसने कहा कि खाने में नमक कम है। इसके बाद पता नहीं क्या खाने में मिलाया। मैंने जैसे ही खाना खाया, मैं तख्त से नीचे उतर नहीं पाया। मुझे तुरंत नींद जैसी आ गई। मैं वहीं पर सो गया। 11 बजे के करीब लाइट गई तो मुझे गर्मी लगी। फिर मुझे कुछ आहट लगी तो मैं ऊपर गया। जब मैं ऊपर गया तो देखा ये दोनों लोग एक ही पास लेटे थे। मेरी पत्नी उस लड़के को साड़ी के पल्लू में छिपाए हुई थी। जब मैंने देखा तो मेरी पत्नी बोली और वो नहीं बोला। मैंने पास में पड़ी ईंट उठाकर मार दी, जिससे लड़का बेहोश हो गया। इसके बाद मेरी पत्नी मेरे पास आई और उसे छोड़ने की गुहार लगाने लगी। इसके बाद मैंने पत्नी को भी एक ईंट मार दी, इससे वह भी बेहोश हो गई। इसके बाद दोनों को बांध दिया। मैंने सोचा अगर मैंने पुलिस को बुलाया तो ये बच जाएगा और फिर से आएगा। इसलिए दोनों को मार दिया, घटना के समय मैं अकेला था। एसपी चारु निगम ने बताया कि शोभाराम ने वारदात के बाद पुलिस को सूचना दी। शोभाराम की पत्नी रागिनी का सिंकू यादव के साथ अफेयर था। शोभाराम ने रात को पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा। आक्रोश में आकर दोनों की ईंट से कूचकर हत्या कर दी। सिंकू यादव के परिवार की तरफ से लिखित तहरीर दी जा रही है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...