Post Top Ad
Sunday, June 11, 2023

Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजनीति
रायसेन
रायसेन, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से बहनों के जीवन में आया नया बदलाव और सुख सम्रद्धि - स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी।
रायसेन, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से बहनों के जीवन में आया नया बदलाव और सुख सम्रद्धि - स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी तथा सिलवानी के भाजपा विधायक रामपाल सिंह राजपूत ने लाड़ली बहनों के साथ दीप प्रज्जवलित कर मनाया उत्सव। इसके बाद की गई आकर्षक आतिशवाजी। यह शानदार कार्यक्रम रायसेन के चिड़िया टोल वन परिसर में आयोजित जिला स्तरीय मुख्यमंत्री लाड़ली बहना राशि वितरण कार्यक्रम का स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी तथा सिलवानी विधायक रामपाल सिंह ठाकुर द्वारा कन्यापूजन और दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया गया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लाड़ली बहनों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत भी किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज रायसेन सहित प्रदेश के लिए ऐतिहासिक दिन है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश की सभी लाड़ली बहनों के बैंक खाते में एक साथ मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत एक-एक हजार रू की राशि अंतरित की गई है। आज लगभग 1200 करोड़ रू की राशि लाड़ली बहनों के खाते में जमा की गई है। अब प्रत्येक महीने 10 तारीख को लाड़ली बहनों के बैंक खाते में यह राशि जमा हो जाया करेगी। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि रायसेन नगर में आठ हजार से अधिक लाड़ली बहनों के खाते में राशि जमा की गई है और सम्पूर्ण जिले में दो लाख 34 हजार से अधिक लाड़ली बहनों के खाते में राशि जमा की गई है। लाड़ली बहना योजना के प्रति सम्पूर्ण प्रदेश में उत्साह और खुशी का वातावरण है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में कई कदम उठाए गए हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना लागू की गई है। इससे बहनों का आत्म-विश्वास, घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के क्रियान्वयन से बहनों के जीवन में नया बदलाव और सुख सम्रद्धि व घर में खुशहाली आएगी। माँ, बहन और बेटियों के कल्याण के लिए यह योजना मील का पत्थर साबित होगी।
प्रदेश में किया जा रहा है महिलाओं का सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक सशक्तिकरण
कार्यक्रम में सिलवानी विधायक रामपाल सिंह राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संकल्प लिया था कि मातृशक्ति का सम्मान बढ़ाऊगां, उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाऊगा। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री चौहान द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना शुरू की गई है, जिसमें माताओं-बहनों के खाते में हर महीने एक-एक हजार रू की राशि जमा की जाएगी। विधायक राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान की योजनाओं की वजह से आज बेटियाँ अब बोझ नहीं, वरदान हैं। प्रदेश में बेटियों की शादी बोझ न रहे, इसके लिए सबसे पहले मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना लागू की गई थी। इसके बाद वर्ष 2006 में लाड़ली लक्ष्मी योजना बनाई गई।जिससे लिंगानुपात में सुधार आया है। वर्ष 2012 में एक हजार बेटों पर 912 बेटियाँ जन्म लेती थी। अब यह अनुपात 956 हो गया है। बेटियों के जन्म लेने पर लोग अब खुशियाँ मनाते हैं। विधायक सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान के नेतृत्व में महिलाओं का सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक सशक्तिकरण किया जा रहा है। इसके लिए स्थानीय निकायों के निर्वाचन में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिल रहा है। महिलाएँ स्थानीय प्रशासन में अच्छी भागीदारी निभा रही हैं। बेटियों को पुलिस भर्ती में 30 प्रतिशत और शिक्षकों की भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत बब्लू मीणा, नगर पालिका अध्यक्ष सविता जमना सेन ने भी संबोधित किया। कलेक्टर अरविंद दुबे ने कहा कि तीन माह पहले मुख्यमंत्री चौहान द्वारा लाड़ली बहना योजना शुरू की गई थी। आज रायसेन सहित प्रदेश की लाड़ली बहनों के बैंक खाते में एक-एक हजार रू की राशि जमा की गई है। रायसेन जिले में दो लाख 34 हजार से अधिक लाड़ली बहनों के बैंक खाते में राषि जमा की गई है। जिले में योजना के सफल क्रियान्वयन में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा मैदानी अमले ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। रायसेन के चिड़िया टोल वन परिसर में स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी, विधायक सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष बबलू मीणा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और लाड़ली बहनाओं ने जबलपुर में आयोजित मुख्यमंत्री चौहान के कार्यक्रम का लाईव प्रसारण भी देखा व सुना। कार्यक्रम स्थल चिड़िया टोल वन परिसर प्रांगण में लाड़ली बहनाओं द्वारा दीपों की रंगोली बनाकर लाड़ली बहना योजना के लिए मुख्यमंत्री चौहान का आभार व्यक्त किया गया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी तथा सिलवानी विधायक सिंह ने लाड़ली बहनों के साथ दीप प्रज्जवलन कर उत्सव मनाया। इस दौरान आकर्षक आतिशवाजी भी की गई। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी गई।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजनीति,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com
No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद