छोटे भाई के भाभी से थे शारीरिक संबंध, पति ने भाभी-देवर को रंगरेलियां मनाते पकड़ा। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, October 28, 2023

छोटे भाई के भाभी से थे शारीरिक संबंध, पति ने भाभी-देवर को रंगरेलियां मनाते पकड़ा।

छोटे भाई के भाभी से थे शारीरिक संबंध, पति ने भाभी-देवर को रंगरेलियां मनाते पकड़ा।

छोटे भाई के भाभी से थे शारीरिक संबंध, पति ने भाभी-देवर को रंगरेलियां मनाते पकड़ा।

उत्तर प्रदेश। बदायूं में एक शादीशुदा महिला का अपने ही देवर के साथ प्रेम-प्रसंग हो गया था। दोनों एक-दूसरे को बेपनाह प्यार करते थे, दोनों के बीच अवैध संबंध भी थे। जब भी पति चला जाता था तो महिला अपने देवर के साथ एक कमरे में एक बिस्तर पर ही समय बिताती थीं। कुछ दिन बाद महिला के पति को पत्नी और अपने छोटे भाई के बीच अवैध संबंधों की जानकारी हुई तो वह बौखला गया। दोनों को रंगेहाथ पकड़ने के लिए युवक दोनों पर नजर रखने लगा। एक दिन युवक ने अपनी पत्नी को छोटे भाई संग देख लिया। इसके बाद दोनों को युवक ने समझाया। कुछ दिन बाद फिर महिला अपने देवर के साथ कमरे में बिस्तर पर मिली। देवर-भाभी दोनों रंगरेलियां मना रहे थे। यह देखकर महिला के पति का खून खौल उठा। फिर उसने छोटे भाई को रास्ते से हटाने की योजना बना डाली। पुलिस के मुताबिक आरोपी 23 अक्तूबर को छोटे भाई को दवाई दिलवाने के लिए परौली ले गया था, जहां रास्ते में उसने और भाई ने चिलम में भांग पत्ती का नशा किया। इसके बाद उसे बाइक से बैठाकर अपने खेत पर ले गया, जिससे उसे शक न हो। फिर वहां किसी की अवाजाही न होने पर गमछे से उसका गला घोंट दिया।

24 अक्तूबर की शाम बिल्सी क्षेत्र के गांव अहमदगंज में बाजरा के खेत में छोटे भाई का शव पड़ा मिला था। उसका गला गमछे में कसा हुआ था। पुलिस पूछताछ में मृतक के पिता सुरेश यादव ने बताया था कि उनका बेटा 23 अक्तूबर को अचानक लापता हुआ था, जिसके बाद उसका शव मिला। पुलिस ने अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने छात्र के घर के आस-पास के रहने वाले लोगों से गोपनीय पूछताछ की। जहां पता चला कि छात्र का अपने ही बड़े भाई प्रवीन कुमार से आए दिन घरेलू विवाद होता रहता था। विवाद का कारण तो खुलकर सामने नहीं आ रहा था, लेकिन कुछ दिन पूर्व दोनों के बीच गाली-गलौज खूब हुई थी। परिजनों के समझाने पर मामला शांत हो गया था। पुलिस ने इसी कड़ी को हत्याकांड का आधार मानकर प्रवीन कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले तो प्रवीन कुमार कुछ बोलने को राजी नहीं हुआ, लेकिन पुलिस की सख्ती के बाद वह टूट गया। उसने छोटे भाई की हत्या का जुर्म कबूल कर लिया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...