रायसेन/बरेली, कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र सिंह पटेल ने नामांकन किया जमा। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, October 30, 2023

रायसेन/बरेली, कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र सिंह पटेल ने नामांकन किया जमा।

कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र सिंह पटेल ने नामांकन किया जमा।

रायसेन/बरेली, कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र सिंह पटेल ने नामांकन किया जमा।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। बीते 5 वर्ष तक इस विधानसभा का प्रतिनिधित्व करने वाले विधायक देवेंद्र सिंह पटेल को कांग्रेस पार्टी ने फिर कांग्रेस का प्रत्याशी बनाया। साफ सुथरी छवि वाले कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र सिंह पटेल जब नामांकन भरने के लिए सड़क से निकले तो उनके साथ हजारों समर्थक कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए जहां से भी गुजरे उनके स्वागत को जनता आतुर दिखाई दी। कई जगह कांग्रेस प्रत्याशी का तुला दान भी किया गया। कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन जमा करते समय उमड़े जन सैलाब को काबू करने के लिए सड़कों पर पुलिस प्रशासन को काफी मशक्कत करना पड़ी, क्योंकि 2 किलोमीटर तक समर्थक ही समर्थक दिखाई दे रहे थे। नामांकन रैली में ऊंट-घोड़े भी साथ-साथ चल रहे थे, वह भी आकर्षण का केंद्र रहे।

रायसेन/बरेली, कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र सिंह पटेल ने नामांकन किया जमा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...