गरीब एवं जरूरतमंदों को बांटे कंबल
घातक रिपोर्टर - राकेश दुबे
बरेली,
सरल महिला विकास समिति ने अपने निर्धारित उद्देश्यों एवं समाज से वी भावना के तहत गरीबों और जरूरतमंदों को लगभग 110 कंबल वितरित किए l
कंबल प्राप्त कर जरूरतमंदों के चेहरे भाव विभोर हो गए साथ ही उन्होंने समिति के प्रति आभार व्यक्त किया l इस अवसर पर सरल महिला समिति अध्यक्ष श्रीमती अर्चना नाहर ने कहा कि भीषण सर्दी पड़ रही है जरूरतमंदों को अगर सर्दी से राहत मिले तो यह हमारा कर्तव्य है कि हम कुछ कर सके समाज सेवा एवं गरीबों के प्रति सा ह्रदय होना रहता हमारा स्वभाव है l
समिति संरक्षक अजय नाहर ने अपनी परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि सब देने वाला ईश्वर है हम मात्र निमित्त हैं हम किसी के काम आ सके यह हमारा सौभाग्य है l इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल मानिक लाल नाहर स्कूल के प्राचार्य अरुणेश मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक सुबोध गुप्ता गिरजेश नारायण रैकवार श्रीमती मोनिका राजोरिया ने व्यवस्था की कमान संभाली कार्यक्रम का सुंदर संचालन शिक्षक निलेश शर्मा ने किया सरल महिला विकास समिति के इस समाज स्वीसेवी कार्य की नगर एवं क्षेत्र वासियों ने प्रशंसा की है l



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद