हिंगलाज यात्रा पूर्ण होने पर पैदल यात्रियों का नगर परिषद अध्यक्ष ने किया सम्मान
घातक रिपोर्टर - राकेश दुबे
बरेली,
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नगर के शिव अखाड़ा एवं व्यायाम शाला के तत्बाधान में होने वाली मां हिंगलाज देवी दरबार में श्रद्धालुओं की पदयात्रा जो तीन वर्षों से निरंतर बरेली प्रेम नगर कॉलोनी हनुमान मंदिर से बाड़ी हिंगलाज दरबार तक जाती है l यात्रा मैं जाने वाले श्रद्धालु माता हिंगलाज के दर्शन करने और क्षेत्र की कुशलता के लिए मन्नत मांगने तीन वर्ष से जा रहे हैं l इस बर्ष भी लगभग सत्तर श्रद्धालुओं द्वारा यह पदयात्रा शिव अखाड़ा एवं व्यायाम शाला के तत्बाधान में निकल गई थी l पिछले सप्ताह यह यात्रा नगर से चलकर हिंगलाज दरबार पहुंची यात्रा के दौरान धर्म प्रेमियों द्वारा रास्ते में जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया एवं जलपान की व्यवस्था की गई यात्रा के दौरान मध्य प्रदेश शासन के राज्य मंत्री नरेंद्र पटेल एवं सांसद दर्शन सिंह पटेल ने यात्रा का स्वागत किया l पदयात्रा के श्रद्धालुओं का लौटने पर नगर के शिव शहनाई भवन में एक कार्यक्रम रखा गया l कार्यक्रम नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत चौधरी द्वारा आयोजित किया गया l यात्रियों का पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया और उनके इस धार्मिक कार्य के लिए उनका प्रोत्साहन कर प्रशंसा की गई l कार्यक्रम के अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत चौधरी मुख्य अतिथि रहे उपाध्यक्ष नेपाल सिंह राजपूत विशेष अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष योगेश पटेल विशेष अतिथि एबं जिला कोषाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अबनीष पालीवाल विशेष अतिथि रहे l विधायक प्रतिनिधि राजेश साहू गोपाल स्वरूप ठाकुर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की संचालन हिमकर उपाध्याय द्वारा किया गया l कार्यक्रम में संजय शर्मा पार्षद पूरन धाकड़ राधेश्याम पालीवाल शारदा सराठे हरिचरण वारीवा कुश्ती कोच दिनेश सोनी शिव अखाड़ा एवं व्यायाम शाला अध्यक्ष सुरेंद्र पटवा महेंद्र सोनी एवं सभी श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे l



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद