मुख्यमंत्री श्री चौहान करेंगे मनुआभान टेकरी पर निर्मित जल शोधन संयंत्र का लोकार्पण - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, August 25, 2020

मुख्यमंत्री श्री चौहान करेंगे मनुआभान टेकरी पर निर्मित जल शोधन संयंत्र का लोकार्पण

हमारा मूल मंत्र - एक नजर, निस्पक्ष खबर।
मुख्यमंत्री चौहान करेंगे मनुआभान टेकरी पर निर्मित जल शोधन संयंत्र का लोकार्पण
अमृत परियोजना में भोपाल शहर को जल प्रदाय के लिये 418.37 करोड़ की स्वीकृति

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार 26 अगस्त को प्रात: 11.30 बजे अमृत परियोजनान्तर्गत मनुआभान टेकरी पर निर्मित 50 एमएलडी जल शोधन संयंत्र का लोकार्पण करेंगे। भोपाल शहर में जल प्रदाय के लिये सम्पूर्ण अमृत परियोजनान्तर्गत 418.37 करोड़ रूपये की स्वीकृति दी गई है।

मनुआभान टेकरी पर निर्मित जल शोधन संयंत्र के निर्माण की लागत 13 करोड़ 90 लाख रूपये है। इसके साथ जल शोधन संयंत्र से संबंधित अवयवों में कर्बला पर निर्मित इन्टेक वेल एवं पंप हाउस निर्माण की लागत 5.30 करोड़ रूपये, रॉ वाटर राइजिंग मैन बिछाने की लागत 12.10 करोड़ रूपये, 5 उच्च स्तरीय टंकियों के निर्माण की लागत 7 करोड़ रूपये और जल वितरण नलिकाओं एवं फीडर मैने बिछाने की लागत 28.50 करोड़ रूपये है।

अमृत परियोजना अंतर्गत नगर निगम भोपाल द्वारा बड़े तालाब के जल पर आधारित 50 एमएलडी क्षमता के जल शोधन संयंत्र का निर्माण मनुआभान टेकरी पर किया गया है। इस जल शोधन संयंत्र से विधानसभा क्षेत्र हुजूर, बैरसिया, नरेला एवं गोविन्दपुरा के कई क्षेत्रों में उच्च स्तरीय टंकियों के माध्यम से जल प्रदाय किया जायेगा जिससे इन क्षेत्र में नागरिकों को शुद्ध जल सुचारू रूप से प्राप्त हो सकेगा।

2 comments:

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...