मध्य प्रदेश तैलिक साहू सभा में नियुक्तियों के माध्यम से दायित्व का होगा निर्धारण। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, September 27, 2022

मध्य प्रदेश तैलिक साहू सभा में नियुक्तियों के माध्यम से दायित्व का होगा निर्धारण।

मध्य प्रदेश तैलिक साहू सभा में नियुक्तियों के माध्यम से दायित्व का होगा निर्धारण।

  • संगठन में तैयार की जा रही है नई संरचना, 100 दिन में होगी कार्यों की समीक्षा।
  • महिला सशक्तिकरण और छात्र संघ के गठन पर होगा फोकस।

मध्य प्रदेश तैलिक साहू सभा में नियुक्तियों के माध्यम से दायित्व का होगा निर्धारण।

घातक रिपोर्टर नेटवर्क।
भोपाल। मध्य प्रदेश तैलिक साहू सभा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष ताराचंद साहू बाड़ी ने प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्तियों का सिल-सिला प्रारंभ किया है। ताकि सौंपे गए दायित्वों के आधार पर समाज और संगठन का कार्य सक्रियता से संपन्न हो सके। 9 सितंबर को लिए गए इस निर्णय अनुसार नवरात्रि के प्रथम दिन पधाधिकारियों की प्रथम सूची में संस्थापक संरक्षक बटन लाल साहू बेरसिया एवं डॉ. हेमराज साहू भोपाल, कार्यवाहक अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू भोपाल, मुख्य सलाहकार रमेश के साहू एडवोकेट इटारसी, उपाध्यक्ष जीतेंद्र साहू भोपाल एवं शिवदयाल सिमरैया बरेली, अतिरिक्त महासचिव हितेश साहू उदयपुरा, महिला प्रदेश अध्यक्ष आभा दीपक साहू जबलपुर एवं युवा प्रदेश अध्यक्ष कमलेश साहू रेहली सागर की नियुक्ति की गई है। प्रदेश अध्यक्ष ताराचंद साहू ने कहा कि गठित हाई पावर कमेटी से विचार विमर्श के उपरांत तैलिक साहू बंधुओं के समग्र रूप सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, आर्थिक एवं राजनैतिक उत्थान और विकास हेतु शीघ्र ही कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। जिसमे तन, मन, धन और समयदान देने वाले योग्य, सक्रिय और समर्पित स्वजातीय बंधुओ को स्थान दिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...