राज्यपाल पटेल ने विजय दशमी पर्व की बधाई दी - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, October 25, 2020

राज्यपाल पटेल ने विजय दशमी पर्व की बधाई दी

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें https://play.google.com/store/apps/details?id=ghatak.reporter.techsell

राज्यपाल पटेल ने विजय दशमी पर्व की बधाई दी

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विजय दशमी (दशहरा) पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की है।

राज्यपाल ने अपने बधाई सन्देश में कहा है कि दशहरा का पर्व हम सभी को असत्य पर सत्य की और अन्याय पर न्याय की विजय का सन्देश देता है। हम सभी को पर्वों को आपसी प्रेम और सौहार्द से मनाते हुये समाज में व्याप्त बुराईयों एवं कुरीतियों का परित्याग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गरीब एवं दुःखी व्यक्तियों की सहायता कर हमें उनके जीवन में खुशियाँ लानी चाहिए।

उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि प्रदेश ने कोरोना जैसी वैश्विक महामारी पर सफलता पूर्वक नियंत्रण प्राप्त किया है। हमारे यहां ठीक होने वाले लोगो की दर काफी उत्साह जनक है, लेकिन फिर भी इसका मतलब यह नहीं कि महामारी का खतरा टल गया है। हम सभी को कोरोना से बचने के लिए बताये गये सभी उपाय जैसे मास्क का इस्तेमाल, सोशल डिस्टेसिंग और बार-बार हाथ धोने की आदत डालनी होगी। जब तक बहुत जरुरी नहीं हो, भीड़ में नहीं जाएं। सदैव याद रखें, 'जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नही।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...