विजया दशमी के अवसर पर मंत्रोपचार एवं विधिविधान से किया गया शस्त्र पूजन कार्यक्रम।
भोपाल। विजया दशमी के पावन पर्व पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी शस्त्र पूजन का कार्यक्रम प्रातः पुलिस लाइन, नेहरू नगर में रखा गया था। शस्त्र पूजन कार्यक्रम विधिविधान एवं मंत्रोपचार के साथ डीआईजी शहर इरशाद वली द्वारा किया गया। हवन पूजन उपरांत मां दुर्गा की आरती की गई। आरती के बाद वाहनों की पूजा कर डीआईजी इरशाद वली एवं कलेक्टर अविनाश लवानिया व मौजूद सभी अधिकारियों द्वारा थ्री नॉट थ्री रायफल व पिस्टल से हर्ष फायर किए गये।
डीआईजी इरशाद वली एवं कलेक्टर अविनाश लवानिया द्वारा असत्य पर सत्य की जीत के त्यौहार विजयादशमी एवं दशहरा की सभी पुलिस परिवार, मीडिया बंधु एवं शहर वासियों को शुभकामनाएं दी एवं त्यौहार हषोल्लास एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाने हेतु आग्रह किया गया।
शस्त्र पूजन कार्यक्रम में एसपी साउथ साई कृष्ण थोटा, एएसपी रजत सकलेचा, एएसपी राजेश भदौरिया, एएसपी संदेश जैन, एएसपी रामसनेही मिश्रा, एएसपी दिनेश कौशल, प्रोबेशनर एएसपी अभिषेक आनंद एवं डीएसपी लाइन विक्रम सिंह रघुवंशी, सीएसपी भूपेंद्र सिंह, आरआई दीपक पाटिल एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी व मीडिया बंधु मौजूद रहे।



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद