रायसेन/बरेली, किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, February 27, 2021

रायसेन/बरेली, किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

रायसेन/बरेली, किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। भारतीय किसान संघ मध्य भारत प्रांत के बेनर तले किसान संघ के पदाधिकारियों ने शनिवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचकर किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के संबंध में ज्ञापन सौंपा। किसान संघ ने कहा कि शासकीय खरीदी हेतु गेंहूु एवं चने के पंजियन अभी तक पूरे नही हो पाये हैं पंजियन की तिथि बढाकर 5 मार्च की जाये। सिकमी पर ली गई भूमि के पंजियन की सीमा 5 हेक्टेयर से बढाकर पूर्वा अनुसार 18 एकड की जाये। डेढ लाख किसानों का बीमा पोर्टल पर दर्ज नही हो पाया है जिसके कारण किसान बीमा से वंचित रह गए हैं उनको तुरंत बीमा दिलाया जाये। फसल खरीफ 2019 में ग्राम मगरधा पटवारी हल्का नंबर 48 में कुछ किसानों को बीमा की राशि प्राप्त नही हो सकी है तुरंत उन्हे बीमा की राशि दिलाई जाये। किसान संघ ने एसडीएम प्रमोद गूर्जर को किसानों से संबंधित दिये गए ज्ञापन में आगे कहा कि मध्य प्रदेश विधुत मंडल द्वारा बकाया वसूली के नाम पर किसानों से अत्याधिक राशि वसूली जा रही है उसे बंद करवाया जाये। विधुत मंडल द्वारा स्थाई कनैक्शन होने के बाद भी चोरी के प्रकरण बनाये जा रहे हैं जिसको तुरंत रोका जाये। चोरी के प्रकरण किसान की अनुपस्थिति में फर्जी बनाये जा रहे हैं प्रकरण बनाते समय किसान की उपस्थिति अनिवार्य की जाये। क्षेत्र में किसानों को विधुत मंडल कंपनी द्वारा कुरकी के नोटिस जारी किये जा रहे हैं जबकि उनकी बकाया राशि अत्याधिक कम है। ट्रांसर्फामरों की केबल जली हुई है उनको तुरंत बदला जाये।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...