Post Top Ad
Tuesday, February 23, 2021
Home
ताजा खबर
धर्म
मध्य प्रदेश
राजगढ़
राजगढ़/मंडावर, भागवत कथा में सुनाई गिरिराज धरन की कथा, गोवर्धन पर्वत बनाकर लगाया छप्पन भोग, श्रद्धालुओं ने लगाए परिक्रमा।
राजगढ़/मंडावर, भागवत कथा में सुनाई गिरिराज धरन की कथा, गोवर्धन पर्वत बनाकर लगाया छप्पन भोग, श्रद्धालुओं ने लगाए परिक्रमा।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़/मंडावर।
मंडावर। राजगढ़ जिले के ग्राम मंडावर के श्री ताका जी महाराज मंदिर परिसर में चल रही संगीतमय श्रीमदभागवत कथा में मंगलवार को कथा प्रवक्ता संत श्री सुरेश जी शर्मा ने बताया कि गौ माता की सेवा करने में ही मानव जाति का कल्याण है। गौ माता के शरीर में 33 करोड़ देवी-देवता विराजमान है। उन्होंने बताया कि श्रीकृष्ण भगवान को भी गायों से प्रेम था। वे बचपन से ही गायों को चराने जाते थे। भागवत ही एक ऐसा पंचम वेद है जिसमें सभी वेदों, महापुराणों का सार छिपा है। जो भी व्यक्ति इसको ध्यान से सुनता है, मनन करता है, उसको काम, क्रोध, मद, लोभ, मोह से छुटकारा मिलता है। इंद्र को भी अहंकार हो गया था। बृज के ऊपर बारिश की तब भगवान कृष्ण ने अपनी अंगुली पर गोवर्धन को धारण करके सात दिन तक बारिश से बृज की रक्षा की। कथा में गोवर्धन पर्वत, गिरिराज धरण, छप्पनभोग की कथा सुनाई गई। गिरिराज धरण गोवर्धन पर्वत, छप्पनभोग की झांकी सजाई गई। कथा प्रवक्ता श्री सुरेश शर्मा ने भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं, वृंदावन लीला, कालियानाग, पूतना वध, आगासुर, बकासुर की कथा सुनाते हुए कहा कि जब ब्रह्माजी सभी गायों व बछड़ों को ब्रह्मलोक में ले गए तो श्रीकृष्ण ने सभी गाय, बछड़ों का रूप धारण करके, ब्रह्माजी का भ्रम दूर किया। कथा में बताया जीव को ब्रम्ह से मिलना है तो अज्ञान का पर्दा हटाना होगा। अपने कार्य से ही जीवन में सुख दुख आता है। भगवान कृष्ण ने कहा गिरिराज पर्वत की पूजा करे जिससे सारे मनोरथ सिद्ध होंगे। कथा में भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर नृत्य करते रहे। बुधवार को कृष्ण-रुक्मिणी विवाह की कथा सुनाई जाएगी। जिसमे गांव के जगदीश प्रसाद बैरागी की सुपुत्री ज्योति का विवाह भी सम्पन्न कराया जाएगा जिसके लिए ब्यावरा तहसील के ग्राम बाइहेड़ा से धूमधाम से बारात आएगी। वही कथा में विधिविधान के साथ सभी रश्म निभाते हुए विवाह सम्पन्न कराया जायेग। वही मंगलवार की कथा में खाती समाज के जिला अध्यक्ष कन्हैयालाल मंडलोई, सरपंच रामेश्वर चंद्रवंशी, विष्णु मण्डलोई, मांगीलाल चौधरी, सुरेश चंद्रवंशी कचनारिया, सतीश चंद्रवंशी, सुनील मण्डलोई, हरिनारायण मण्डलोई, घनश्याम चंद्रवंशी सहित महिला मंडल के साथ ग्रामीण श्रद्धालु मौजूद थे। वही आगामी वर्ष 2022 में इसी परिसर में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन गांव महिला मंडल के सहयोग से किया जाएगा।
Tags
# ताजा खबर
# धर्म
# मध्य प्रदेश
# राजगढ़
Share This
About Ghatak reporter
राजगढ़
Labels:
ताजा खबर,
धर्म,
मध्य प्रदेश,
राजगढ़
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद