रायसेन/बरेली, विशाल गौ यात्रा का जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत, गौ यात्रा का समापन नर्मदा तट अलीगंज में किया गया। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, February 21, 2021

रायसेन/बरेली, विशाल गौ यात्रा का जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत, गौ यात्रा का समापन नर्मदा तट अलीगंज में किया गया।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

विशाल गौ यात्रा का जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत, गौ यात्रा का समापन नर्मदा तट अलीगंज में किया गया।

रायसेन/बरेली, विशाल गौ यात्रा का जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत, गौ यात्रा का समापन नर्मदा तट अलीगंज में किया गया।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। गौ वंश के संरक्षण और संवर्धन हेतु विशाल गौ यात्रा एवं गौ माता पूजन सिलारी खुर्द गोै शाला से मां नर्मदा तटा रेवा नगर अलीगंज तक गौ संवर्धन के लिए यात्रा निकाली गई। सिलारी खुर्द से प्रारंभ हुई विशाल गौ यात्रा के आयोजक राष्ट्रीय गौ सेवा संघ बरेली का जब बरेली आगमन हुआ तो पूर्व विधायक रामकिशन पटैल और हिउस के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद धाकड के नेतृत्व में यात्रा का फूल वर्षा कर स्वागत किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय गौ सेवा संघ के अध्यक्ष पवन दुबे ने मौके पर उपस्थित सभी को गौ सेवा का संकल्प दिलाया साथ ही सभी से निवेदन किया कि गौ माता को अपने-अपने ग्रामों में खाली पडी शासकीय भूमि पर अस्थाई व्यवस्था कर घूमने वाले गौ वंश को एकत्रित करके उसकी सेवा करें। अगर आप और हम मिलकर निर्णय लें कि गौ शाला की एक या अधिक गाय गोद लेकर भूसा, चारा एवं दाना देकर तथा गौ शाला निर्माण की सामग्री देकर गौ शाला की सभी गायों का किसी भी शुभ दिन या पर्व जन्मदिन, शादी की शालगिरह पर भंडारा देकर सहयोग कर सकते हैं। हम सबका कर्तव्य है कि हम गाय के गौ मूत्र का सदुपयोग करें। देखने में आता है कि गाय को लोग डंडा मारकर भगा देते हैँ जबकि गाय की पूजन करना चाहिए। वहीं पूर्व विधायक रामकिशन पटैल ने भी गौ वंश के संरक्षण और संवर्धन की बात कही। विशाल गौ यात्रा शाम छ: बजे बागपिपरिया होते हुऐ रेवानगर अलीगंज पहुंची जहां यात्रा का समापन हुआ। तत्पश्चात भंडारे का आयेाजन भी किया गया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...