रायसेन/उदयपुरा, रजक समिति के तत्वावधान में धूमधाम के साथ मनाई स्वच्छता अभियान के जनक संत गाडगे जयंती। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, February 23, 2021

रायसेन/उदयपुरा, रजक समिति के तत्वावधान में धूमधाम के साथ मनाई स्वच्छता अभियान के जनक संत गाडगे जयंती।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें https://play.google.com/store/apps/details?id=ghatak.reporter.techsell

रजक समिति के तत्वावधान में धूमधाम के साथ मनाई स्वच्छता अभियान के जनक संत गाडगे जयंती।

रायसेन उदयपुरा, रजक समिति के तत्वावधान में धूमधाम के साथ मनाई स्वच्छता अभियान के जनक संत गाडगे  जयंती।

घातक रिपोर्टर, मिथलेश मेहरा, रायसेन/उदयपुरा।
उदयपुरा। नगर मैं रजक समिति द्वारा संत गाडगे के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन से कार्यक्रम का आरंभ किया गया। समिति के संयोजक आशीष रजक ने कहा कि राष्ट्र संत गाडगे बाबा स्वच्छता अभियान के जनक होने के साथ महान समाज सुधारक थे। उन्होंने अपने जीवन में सामाजिक कुरीतियों, अंधविश्वास के खिलाफ संघर्ष किया। शिक्षा के प्रति जन जागरूकता भी उनके मुहिम का हिस्सा था। संत गाडगे का मुख्य उपदेश था कि भले ही घर का बर्तन बिक जाए, रोटी हाथ में लेकर खाना पड़े, लेकिन बच्चों को शिक्षा अवश्य दिलाएं। समिति के सह संयोजक गोलू मालवीय ने कहा कि संत गाडगे सर्व समाज के महापुरुष के साथ संविधान निर्माता डॉ. आंबेडकर के राजनैतिक गुरु भी हैं। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्नों ने देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए। बच्चों को कॉपी, किताब, पेन आदि वितरित किया गया। इस दौरान डब्बू मालवीय, मुन्ना लाल रजक, प्रताप रजक, समिति उमेश रजक, कुलदीप रजक, सौरभ रजक, ललित रजक, नारायण रजक, बाबा रजक, मानक रजक, ओम प्रकाश रजक, दीपक रजक, छोटू रजक, अशोक मालवीय, सुमित रजक, राजेश रजक आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...