रायसेन/उदयपुरा, नगर परिषद अध्यक्ष दावेदारों में सुषमा अरविंद समेले की प्रबल दावेदारी। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, February 25, 2021

रायसेन/उदयपुरा, नगर परिषद अध्यक्ष दावेदारों में सुषमा अरविंद समेले की प्रबल दावेदारी।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

नगर परिषद अध्यक्ष दावेदारों में सुषमा अरविंद समेले की प्रबल दावेदारी।

रायसेन/उदयपुरा, नगर परिषद अध्यक्ष दावेदारों में सुषमा अरविंद समेले की प्रबल दावेदारी।

घातक रिपोर्टर, मिथलेश मेहरा, रायसेन/उदयपुरा।
उदयपुरा। आगामी माह में पूर्ण म.प्र में नगर परिषद चुनाव होना है यदि कोरेना महामारी का प्रकोप कम या अंत होता है। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार तो नगर निकाय का चुनाव शीघ्र ही होने की संभावना है। वंही नगर उदयपुरा की अनारक्षित महिला सीट है इसको लेकर दोनों दलों के नेता जमीनी और ऊपरी शीर्ष नेताओं से पैठ बनाने में लगे हुए है वंही नगर में होने वाले धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी कर रहे है।

कांग्रेस से सुषमा अरविंद समेले ने की प्रबल दावेदारी

सुषमा अरविंद समेले नगर परिषद से दो बार अध्यक्ष रहे कन्हैया लाल समेले की पुत्र वधु है। सुषमा अरविंद समेले के ससुर अखिल भारतीय कांग्रेस के लगातार 40 वर्षो से सक्रिय सदस्य के साथ कई पदों पर आसीन रहे वे हिंदु उत्सव समिति के प्रथम अध्यक्ष, 10 वर्ष तक ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, 10 वर्ष तक नगर परिषद अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी के आमंत्रित सदस्य रहते हुए जिले में कांग्रेस को मजबूती प्रदान करते रहे। वंही सुषमा समेले के पति अरविंद समेले भी उदयपुरा व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष रह चुके है वंही इनके देवर संतोष समेले महा मंत्री जिला कांग्रेस, उपाध्यक्ष हिंदु उत्सव समिति उदयपुरा, अध्यक्ष मानस सम्मेलन समिति उदयपुरा, पूर्व अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी जैसे कई भिन्न पदों पर आसीन है। वंही 12 वर्षो से ब्रह्मचारी शिष्य मण्डल के सक्रिय सदस्य रहते हुए धार्मिक आयोजनों में सहयोग करते है। वंही इनके पिता कन्हैया लाल समेले ने 10 वर्ष अध्यक्ष रहते हुए नगर विकास की नई गाथा लिखी इनके भागीरथी प्रयास के कारण सड़को की स्तिथि में सुधार आया एक बार फिर समेले परिवार से उनकी पुत्र वधु ने कांग्रेस से नगर परिषद अध्यक्ष के लिए प्रबल दावेदारी की है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...