आगर-माला/नलखेड़ा, शा.क.उ.मा विद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, February 28, 2021

आगर-माला/नलखेड़ा, शा.क.उ.मा विद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

शा.क.उ.मा विद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस।

आगर-माला/नलखेड़ा, शा.क.उ.मा विद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस।

घातक रिपोर्टर, ईश्वर सिंह सोनगरा, आगर-माला/नलखेड़ा।
नलखेड़ा। विज्ञान से होने वाले लाभों के प्रति समाज मे जागरूकता लाने और वैज्ञानिक सोच उत्पन्न करने के लिए राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तत्वाधान में प्रतिवर्ष 28 फरवरी को भारत मे मनाया जाता है। ये विचार शा.क.उ.मा विद्यालय के शिक्षक मुकेश चौरसिया ने व्यक्त किये। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस रमन प्रभाव की खोज के कारण मनाया जाता है इस खोज की घोषणा भारतीय वैज्ञानिक सर सी.वी. रमन ने 28 फरवरी 1928 में की थी। इसी खोज के कारण उन्हें 1930 में नोबल पुरस्कार दिया गया था। जो किसी भी भारतीय एवं एशियन व्यक्ति द्वारा जीता गया प्रथम पुरस्कार था। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाने का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति आकर्षित करना एवं प्रेरित करना है तथा जनसाधारण को विज्ञान एवं वैज्ञानिक उपलब्धियों के प्रति सजग बनाना है। विज्ञान के बिना विकास की राह में तीव्रता से आगे नहीं बढ़ा जा सकता है। विज्ञान से गलत धारणाओं एवं अंधविश्वासों का विनाश होता है। देश के विकास के लिए वैज्ञानिक सोच का प्रसार होना आवश्यक है। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस जैसे आयोजन वैज्ञानिक दृष्टिकोण के प्रसार में निश्चित रूप से सहायक सिद्ध हो सकते है। विज्ञान के द्वारा ही समाज के लोगों का जीवन स्तर अधिक से अधिक खुशहाल बना सकते है। इस दिन विभिन्न संस्थानों, विद्यालयों, कॉलेजो में कई प्रकार के आयोजन, सेमिनार, संगोष्ठी, विज्ञान प्रदर्शनी, प्रश्नोत्तरी आदि कार्यक्रम आयोजित किये जाते है। भौतिक शास्त्री सर सी.वी. रमन एक ऐसे महान आविष्कारक थे जो न सिर्फ लाखों भारतीयों के लिए बल्कि दुनिया भर के लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने प्रकाश प्रकीर्णन के क्षेत्र में अविस्मरणीय योगदान दिया। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस देश मे विज्ञान के निरंतर उन्नति का आव्हान करता है। सर सीवी रमन द्वारा रमन प्रभाव की खोज का अनुसंधान की अन्य शाखाओं, औषधि विज्ञान, जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान, खगोल विज्ञान एवं दूरसंचार के क्षेत्र में भी बहुत महत्व है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...