रायसेन/बरेली, युवा महासभा ने संगठन महामंत्री पद पर प्रमोद लोधी को किया नियुक्त। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, March 2, 2021

रायसेन/बरेली, युवा महासभा ने संगठन महामंत्री पद पर प्रमोद लोधी को किया नियुक्त।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

युवा महासभा ने संगठन महामंत्री पद पर प्रमोद लोधी को किया नियुक्त।

रायसेन/बरेली, युवा महासभा ने संगठन महामंत्री पद पर प्रमोद लोधी को किया नियुक्त।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। राष्ट्रीय लोधी युवा महासभा द्वारा प्रदेश संगठन महामंत्री पद पर बरेली निवासी प्रमोद लोधी को नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर समाजजनों एवं नगरवासियों ने महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं स्वतंत्र निदेशक, केंद्रीय भण्डारण निगम अनुपमा सिंह लोधी, प्रदेश अध्यक्ष गुलाब चन्द लोधी, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन उमेश भाई लोधी का आभार माना है।


प्रमोद लोधी पूर्व में उदयपुरा विधायक के निज सहायक भी रहे हैं एवं वर्तमान में राष्ट्रीय लोधी युवा महासभा के भोपाल-नर्मदापुरम संभाग के प्रभारी, अखिल भारतीय ओबीसी महासभा के रायसेन जिला अध्यक्ष, राष्ट्रीय गौ सेवा संघ के जिला उपाध्यक्ष एवं लंकेश सामाजिक शिक्षा एवं जनकल्याण समिति बरेली के मार्गदर्शक भी है।


उनकी नियुक्ति पर पूर्व विधायक रामकिशन पटेल, पूर्व विधायक भगवान सिंह राजपूत, शिवजी पटेल, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष बरेली सुरेश पाठक, हरनाम सिंह राजपूत, केशव पटेल पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष उदयपुरा, कमलेश परमार, लाखन सिंह राजपूत, विठ्ठलदास भूतडा, नंदू चांडक, देवेंद्र लोधी, भाजपा जिला युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन रघुवंशी, शैलेंद्र पटेल, रमेश साद, लखन पवैया, पुरुषोत्तम लोधी, घनश्याम लोधी, देवेन्द्र पटेल, शोहिल कुरेशी, अकरम पेंटर, विनोद साहू, कृष्णा कुमार लोधी, सियानंद लोधी, कीरत ठाकुर, नरेन्द्र  लोधी, चंदन लोधी, रीतेश चौरसिया, तरवरसिंह लोधी, मूरतसिंह लोधी आदि समाज बंधुओ ने बधाई दी है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...