कोरोना का कहर:
पिछले 24 घंटे, 1182 मरीजों की मौत, 1.17 लाख लोग ठीक भी हुए, 24 घंटे में रिकॉर्ड 2.16 लाख नए मरीज
भारत में एक्टिव केस की संख्या भी 15 लाख के पार हो गई है। अब यहां 15 लाख 63 हजार 588 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। देश में कोरोना के कहर का अंदाजा आप इस बात से भी लगा सकते हैं कि दुनिया के टॉप-20 संक्रमित शहरों की सूची में भारत के 15 शहर शामिल हैं। पुणे इस सूची में टॉप पर है तो मुंबई दूसरे नंबर पर है। आलम ये है कि देश के करीब 120 जिलों में बेड, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर जैसी जरूरी सुविधाओं का टोटा पड़ गया है।
देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में
- बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 2.16 लाख
- बीते 24 घंटे में कुल मौत: 1,182
- बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 1.17 लाख
- अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 1.42 करोड़
- अब तक ठीक हुए: 1.25 करोड़
- अब तक कुल मौत: 1.74 लाख
- अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 15.63 लाख
कोरोना अपडेट्स
- कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (पोस्ट ग्रेजुएट एग्जाम) टाल दिया है। यह परीक्षा 18 अप्रैल को होनी थी। इसकी अगली तारीख बाद में तय की जाएगी। इससे पहले बुधवार को CBSE ने 12वीं की परीक्षा टाल दी थी। केंद्र सरकार ने आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) के तहत आने वाले सभी मॉन्यूमेंट्स, साइट्स और म्यूजियम 15 मई तक के लिए बंद कर दिए हैं।
- CBSE के बाद अब उत्तर प्रदेश, झारखंड, गुजरात और हरियाणा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं भी टाल दी गई हैं। उत्तर प्रदेश में अब 20 मई के बाद ही परीक्षाएं होने की संभावना है। यहां विश्वविद्यालयों की परीक्षाओं और कक्षाओं को भी 15 मई तक टाल दिया गया है। क्लास 1 से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूल भी 15 मई तक बंद रहेंगे।
- गुजरात सरकार की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक, अब 15 मई के बाद हालात का जायजा लेकर एग्जाम की नई डेटशीट जारी की जाएगी। सरकार ने क्लास 1 से लेकर 9वीं तक और 11वीं के स्टूडेंट्स को बगैर परीक्षा के प्रमोट करने का भी फैसला लिया है।
- हरियाणा सरकार ने 10वीं के स्टूडेंट्स को बगैर परीक्षा प्रमोट करने का फैसला लिया है। 12वीं के स्टूडेंट्स के एग्जाम के लिए बाद में डेटशीट जारी की जाएगी। पंजाब सरकार ने 5वीं, 8वीं और 10वीं के स्टूडेंट्स को बगैर परीक्षा के प्रमोट करने का ऐलान किया है।
- 1. महाराष्ट्रयहां गुरुवार को 61,695 नए मरीज मिले। 53,335 मरीज ठीक हुए और 349 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 36.39 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 29.59 लाख लोग ठीक हुए हैं, जबकि 59,153 की मौत हुई है। यहां फिलहाल करीब 6.20 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।2. उत्तर प्रदेशयहां गुरुवार को 22,339 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 4,222 लोग रिकवर हुए और 104 की मौत हो गई। अब तक यहां 7.66 लाख लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 6.27 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,480 मरीजों की मौत हो गई। 1.29 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।3. दिल्लीराज्य में गुरुवार को 16,699 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 13,014 लोग रिकवर हुए और 112 की मौत हो गई। अब तक यहां 7.84 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 7.18 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 111,652 मरीजों की जान चली गई। 54,309 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।4. छत्तीसगढ़राज्य में गुरुवार को 15,256 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इस दौरान 9,643 लोग ठीक हुए और 105 की मौत हो गई। राज्य में 1.21 लाख लोगों का इलाज चल रहा है। कुल 3.74 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि कुल मौतों का आंकड़ा 5,442 पहुंच गया है।5. मध्यप्रदेशराज्य में गुरुवार को 10,166 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 3,970 लोग रिकवर हुए और 53 की मौत हो गई। अब तक यहां 3.73 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.13 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। 4,365 मरीजों की जान चली गई। 55,694 मरीजों का इलाज चल रहा है।6. गुजरातराज्य में गुरुवार को 8,152 लोग कोरोना संक्रमित मिले। 3,023 लोग रिकवर हुए और 81 की मौत हो गई। अब तक यहां 3.75 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.26 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 5,076 मरीजों की मौत हो गई। 44,298 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद