कोरोना का कहर ; 6 नई कंपनियों को रेमडेसिविर इंजेक्शन प्रोडक्शन की मंजूरी, 3500 रुपए से ज्यादा नहीं होगी कीमत - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, April 14, 2021

कोरोना का कहर ; 6 नई कंपनियों को रेमडेसिविर इंजेक्शन प्रोडक्शन की मंजूरी, 3500 रुपए से ज्यादा नहीं होगी कीमत

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें https://play.google.com/store/apps/details?id=ghatak.reporter.techsell

कोरोना का कहर ; 

6 नई कंपनियों को रेमडेसिविर इंजेक्शन प्रोडक्शन की मंजूरी, 3500 रुपए से ज्यादा नहीं होगी कीमत 

कोरोना का कहर ; 6 नई कंपनियों को रेमडेसिविर इंजेक्शन प्रोडक्शन की मंजूरी, 3500 रुपए से ज्यादा नहीं होगी कीमत
देश के कई राज्यों में रेमेडेसिविर इंजेक्शन की किल्लत सामने आ रही है। कई हिस्सों से इंजेक्शन की मनमानी कीमत वसूले जाने की शिकायत भी मिली। ऐसे में रसायन और उर्वरक मंत्रालय ने बुधवार को राहत भरा ऐलान किया है। मंत्रालय ने बताया कि रेमडेसिविर इंजेक्शन बनाने वाली कंपनियों ने तय किया है कि अब इसकी कीमत 3500 रुपए से ज्यादा नहीं होगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (NPPA) देशभर में इसकी उपलब्धता की निगरानी करेगी।

मंत्रालय के मुताबिक, देश में इस वक्त रेमडेसिविर के कुल 7 मैन्यूफेक्चरर्स हैं। ये एक महीने में 38.80 लाख इंजेक्शन बना सकते हैं। 6 और कंपनियों को इसके उत्पादन की त्वरित मंजूरी दी गई है। इससे 10 लाख इंजेक्शन हर महीने और बनाए जा सकेंगे। इसके अलावा, हर महीने 30 लाख डोज और बनाए जाने की तैयारियां अंतिम दौर में हैं।

उत्तर प्रदेश में एक्टिव केस 95 के पार
उत्तर प्रदेश में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। यहां एक्टिव मरीजों की संख्या 95 हजार से ज्यादा हो गई है। अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन और वेंटिलेटर का संकट सामने आने लगा है। पूरे राज्य में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कमी हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुजरात के अहमदाबाद से रेमडेसिविर इंजेक्शन के 25 हजार डोज मंगवाने को कहा है। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से इंजेक्शन की सप्लाई कराने का आदेश दिया है।

दिल्ली में होटल्स में फिर बनेंगे कोविड केयर सेंटर
उधर, दिल्ली में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने फिर से होटल्स और हॉल में कोविड केयर सेंटर बनाने का फैसला लिया है। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र चौहान ने कहा कि फिलहाल बेड और वेंटिलेटर की कोई कमी नहीं है, लेकिन बढ़ते मामलों को देखते हुए पहले से तैयारी की जा रही है।

देश में पिछले 24 घंटे में 1.85 लाख से ज्यादा मरीज मिले
देश में मंगलवार को 1 लाख 85 हजार 104 नए मरीज मिले। 82,231 ठीक हुए और 1,026 की मौत हो गई। इस तरह एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 1 लाख 1 हजार 835 की बढ़ोतरी हुई। नए मरीजों का आंकड़ा तो हर दिन नई ऊंचाई पर पहुंच ही रहा है, लेकिन पहली बार एक्टिव केस में भी एक लाख से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। मौत का आंकड़ा भी इस साल पहली बार 1,000 के पार गया है। पिछले साल महामारी की पहली लहर में सबसे ज्यादा 1,281 मौतें 15 सितंबर को हुई थीं।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

  1. बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 1.85 लाख
  2. बीते 24 घंटे में कुल मौत: 1,026
  3. बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 82 हजार
  4. बीते 24 घंटे में इलाज करा रहे मरीज बढ़े: 1.01 लाख
  5. भारत में अब तक कोरोना से संक्रमित हो चुके: 1.38 करोड़
  6. भारत में अब तक ठीक हुए: 1.23 करोड़
  7. भारत में अब तक कोरोना मरीजों की मौत: 1.72 लाख
  8. भारत में अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 13.60 लाख
  • कोरोना अपडेट्स

    • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के कई अफसर और कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मंगलवार को उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया था। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री ने यह जानकारी शेयर की। 5 अप्रैल को ही उन्होंने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली थी। योगी इन दिनों पश्चिम बंगाल चुनाव में लगातार चुनावी सभाएं करते रहे हैं।
    • समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी शेयर की। अखिलेश ने लिखा कि पिछले कुछ दिनों में उनके संपर्क में आने वाले लोग खुद को आइसोलेट कर लें।
    • हेल्थ मिनिस्ट्री की रिपोर्ट के मुताबिक, देशव्यापी टीका उत्सव के तीसरे दिन मंगलवार को करीब 40 लाख लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई। इस तरह अब तक कुल 11.43 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। इससे पहले सोमवार को 37 लाख 63 हजार 858 लोगों को टीके की खुराक दी गई थी।
    • राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से CBSE की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं रद्द करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि देशभर में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। संक्रमण तेजी से फैल रहा है। ऐसी स्थिति में परीक्षा कराना खतरे से खाली नहीं है।
    • देश में कोरोना की दूसरी लहर का असर सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। सूत्रों की मानें तो सुप्रीम कोर्ट के स्‍टाफ के कई मेंबर्स कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ऐसे में एहतियात के तौर पर सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सभी सुनवाई अब वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए होगी। सभी जज इस दौरान अपने आवास से ही काम करेंगे। इस दौरान कोर्ट की अलग-अलग बेंच तय समय से एक घंटा देरी से बैठेंगी और सुनवाई करेंगी
      कोरोना का कहर ; 6 नई कंपनियों को रेमडेसिविर इंजेक्शन प्रोडक्शन की मंजूरी, 3500 रुपए से ज्यादा नहीं होगी कीमत

    • देश प्रमुख राज्यों के हाल---

    1. महाराष्ट्र
    यहां मंगलवार को 60,212 नए मरीज मिले। 31,624 मरीज ठीक हुए और 281 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 35.19 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 28.66 लाख लोग ठीक हुए हैं, जबकि 58,526 की मौत हुई है। यहां फिलहाल करीब 5.93 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।


  • 2. उत्तर प्रदेश
    यहां मंगलवार 17,963 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 3,474 लोग रिकवर हुए और 85 की मौत हो गई। अब तक यहां 7.23 लाख लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 6.18 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,309 मरीजों की मौत हो गई। 95,980 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

  • 3. छत्तीसगढ़
    राज्य में मंगलवार को 15,121 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इस दौरान 4,682 लोग ठीक हुए और 156 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 4.71 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.57 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 5,187 मरीजों की मौत हुई है। एक लाख 9 हजार 139 मरीजों का इलाज चल रहा है।

  • 4. दिल्ली
    राज्य में मंगलवार को 13,468 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 7972 लोग रिकवर हुए और 81 की मौत हो गई। अब तक यहां 7.50 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 6.95 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 11,436 मरीजों की जान चली गई। 43,510 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

  • 5. मध्यप्रदेश
    राज्य में मंगलवार को 8,998 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 4,070 लोग रिकवर हुए और 40 की मौत हो गई। अब तक यहां 3.53 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.05 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। 4,261 मरीजों की जान चली गई। 43,539 मरीजों का इलाज चल रहा है।

  • 6. गुजरात
    राज्य में गुजरात को 6,690 लोग कोरोना संक्रमित मिले। 2,748 लोग रिकवर हुए और 67 की मौत हो गई। अब तक यहां 3.60 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.20 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 4922 मरीजों की मौत हो गई। 34,555 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...