रायसेन, जिले में मनरेगा के तहत 9 करोड 52 लाख रू की लागत से 157 तालाबों का होगा गहरीकरण, पॉच नवीन तालाबों का होगा निर्माण। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, April 5, 2021

रायसेन, जिले में मनरेगा के तहत 9 करोड 52 लाख रू की लागत से 157 तालाबों का होगा गहरीकरण, पॉच नवीन तालाबों का होगा निर्माण।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

जिले में मनरेगा के तहत 9 करोड 52 लाख रू की लागत से 157 तालाबों का होगा गहरीकरण, पॉच नवीन तालाबों का होगा निर्माण।

रायसेन, जिले में मनरेगा के तहत 9 करोड 52 लाख रू की लागत से 157 तालाबों का होगा गहरीकरण, पॉच नवीन तालाबों का होगा निर्माण।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। जिले में जल संरचनाओं के निर्माण और जीर्णोद्धार के लिए भोपाल संभागायुक्त कविन्द्र कियावत के निर्देशानुसार जल संचयन अभियान प्रारंभ किया गया है। सॉची जनपद की ग्राम पंचायत पीपलखिरिया के ग्राम रतनपुर बुद्धा में डिप्टी कमिश्नर संजू कुमारी तथा जिला पंचायत सीईओ पीसी शर्मा ने जल संरचना के निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर अभियान का शुभारंभ किया। जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि मनरेगा योजना के तहत 9 करोड़ 52 लाख रू की लागत से जल संचयन अभियान के अंतर्गत जिले में 162 स्थानों पर जल संरचनाओं का निर्माण और जीर्णोधार कार्य प्रारंभ किया गया है। जिले में जल संचयन के लिए पूर्व से 89 कार्य प्रगतिरत हैं। जिला पंचायत सीईओ शर्मा ने कहा कि आर्थिक, सामाजिक तथा सांस्कृतिक विकास के लिये जल संरक्षण अत्याधिक महत्वपूर्ण है। जल संरक्षण जरूरत भी है और कर्तत्व भी। जिले में मनरेगा योजना के तहत जल संरचनाओं के नवीन निर्माण व पुरानी जल संरचनाओं का जीर्णोद्धार कराया जाएगा, ताकि वर्षा के जल को सहेजा जा सके। उन्होंने बताया कि संभागायुक्त के निर्देशानुसार जिले में जीर्णोद्धार एवं नवीन जल संरचनाओं, अनुपयोगी और बंद खदानों को जल संचयन रचना में परिवर्तिन योग्य स्थानों को चिन्हांकित कर एक साथ कार्य प्रारंभ कराया गया है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में जल संचयन संबंधी कार्य किया जाएगा।

जिले में 09 करोड 52 लाख रू लागत से 162 तालाबों का होगा जीर्णोद्धार

जिला पंचायत सीईओ शर्मा ने बताया कि जल संचयन अभियान के तहत जिले में 952.11 लाख रूपए की लागत से 162 तालाबों की मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कार्य प्रारंभ किया गया है। इनमें 157 तालाबों का गहरीकरण एवं 05 नवीन तालाबों का निर्माण कराया जाएगा। जिले के बाड़ी जनपद के तहत 165.72 लाख रू की लागत से 21 तालाबों का, बेगमगंज जनपद के तहत 178.17 लाख रू की लागत से 33 तालाबों का तथा गैरतगंज जनपद के तहत 59.46 लाख रू की लागत से 12 तालाबों का मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कराया जाएगा। इसी प्रकार औबेदुल्लागंज जनपद के तहत 122.09 लाख रू की लागत से 19 तालाबों का, सॉची जनपद के तहत 175.5 लाख रू की लागत से 41 तालाबों का, सिलवानी जनपद के तहत 188.4 लाख रू की लागत से 25 तालाबों का एवं उदयपुरा जनपद के तहत 62.77 लाख रू की लागत से 11 तालाबों का मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कराया जाएगा। इनके अतिरिक्त विगत वर्षो के 89 कार्यो कों भी जल संचयन अभियान के तहत प्रारंभ किया गया है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...