Post Top Ad
Tuesday, April 6, 2021
Home
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजनीति
रायसेन
रायसेन/देवरी, भाजपा मंडल ने मनाया भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस, सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता रहे उपस्थित, मंडल अध्यक्ष ने किया सभी का आभार व्यक्त।
रायसेन/देवरी, भाजपा मंडल ने मनाया भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस, सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता रहे उपस्थित, मंडल अध्यक्ष ने किया सभी का आभार व्यक्त।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
घातक रिपोर्टर, दुर्गेश तिवारी, रायसेन/देवरी।
देवरी। भाजपा मंडल ने भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस मनाया जिसमें सभी क्षेत्रीय कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने भारत माता की फोटो पर माला अर्पण कर स्थापना दिवस मनाया जिसमें बारी-बारी से सभी ने अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक परिवार है इस परिवार का हर एक कार्यकर्ता पार्टी की ताकत है। कार्यकर्ताओं की मेहनत एवं लगन से ही पार्टी आज देश की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हम सब कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्त्रोत हैं। हमारे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने खून पसीना बहाकर पार्टी को खड़ा किया है एवं मजबूती प्रदान की है। भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार दुबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से ही देश के विकास में सबसे आगे खड़ी रही। अटल बिहारी से लेकर कई तमाम दिग्गज नेता भारतीय जनता पार्टी का हिस्सा रहे हैं जिन्होंने दिन रात मेहनत करके पार्टी को शिखर तक पहुंचाया है उन सब की लगन एवं मेहनत से ही आज पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के नाम से जानी जाती हैं। भारतीय जनता पार्टी अपने आप में एक विशाल जनसमूह है एवं भारतीय जनता पार्टी का हर एक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी माना जाता है और हमेशा भारतीय जनता पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान किया है। कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिसमें मुख्य रुप से भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार दुबे, रविंद्र रघुवंशी, जगदीश चौरसिया, राजेश टडैंया, शिव नारायण दुबे, ममता सूर्य प्रताप राजपूत, देवेंद्र रघुवंशी, शारदा सेन, कैलाश मेहरा, दीप राज राय, नीरज श्रीवास्तव, ऋषभ जैन, कल्लू नागपाल, आशीष चौरसिया, पंकज चौरसिया आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे है।
Tags
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजनीति,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद