रायसेन/उदयपुरा, नगर एवं तहसील स्तर पर नही है शव वाहन, गरीब और निर्धन होते है परेशान। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, April 12, 2021

रायसेन/उदयपुरा, नगर एवं तहसील स्तर पर नही है शव वाहन, गरीब और निर्धन होते है परेशान।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

नगर एवं तहसील स्तर पर नही है शव वाहन, गरीब और निर्धन होते है परेशान।

रायसेन/उदयपुरा, नगर एवं तहसील स्तर पर नही है शव वाहन, गरीब और निर्धन होते है परेशान।

घातक रिपोर्टर, मिथलेश मेहरा, रायसेन/उदयपुरा।
उदयपुरा। रायसेन जिले में उदयपुरा विधानसभा से कई दिग्गज नेता रहे है। रायसेन जिले में पूर्व में 3 मंत्री, सांसद और विधायक यंहा से रह चुके है। वंही सांसद निधि और विधायक निधि भी विकास कार्यो में खूब बाटी गई है लेकिन शव वाहन की और किसी जनप्रतिनिधि का ध्यान नही गया। हालांकि नगर में कई समाज सेवी ऐसे है जिन्होंने नगर को कई बड़ी सौगातें दी है जिनमे संकल्प संस्था के संचालक राजेन्द्र रघुवंशी ने कोविड-19 भवन का निर्माण कराया। वंही डॉ. देवेन्द्र धाकड़ ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में वेंटिलेटर उपलब्ध कराया था। उदयपुरा जनपद पंचायत के अंतर्गत 68 ग्राम पंचायत और 155 ग्राम आते है और नगर में भी लगभग 15000 से अधिक जनसंख्या हो गई है वंही क्षेत्र में कई आर्थिक रूप से गरीब मजदूर वर्ग काम करते है। जब इनके परिवार में कोई मृत्यु हो जाती है तो शव को ले जाने में बहुत कठिनाई होती है। वंही दुर्घटनाओं में होनी वाली मृत्यु और घायलों को भी समय पर साधन उपलब्ध नही हो पाता। खैर जो भी नगर के जनप्रतिनिधियों को इस संबंध में प्रदेश के मुखिया से शव वाहन की मांग करना उचित होगा जिससे गरीब मजदूर वर्ग को दुःख और संकट के समय मे सहयोग मिल सके।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...