रायसेन/देवरी, उप मंडी प्रांगण में समर्थन मूल्य गेहूं की खरीदी केंद्र का हुआ शुभारंभ। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, April 6, 2021

रायसेन/देवरी, उप मंडी प्रांगण में समर्थन मूल्य गेहूं की खरीदी केंद्र का हुआ शुभारंभ।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

उप मंडी प्रांगण में समर्थन मूल्य गेहूं की खरीदी केंद्र का हुआ शुभारंभ।

रायसेन/देवरी, उप मंडी प्रांगण में समर्थन मूल्य गेहूं की खरीदी केंद्र का हुआ शुभारंभ।

घातक रिपोर्टर, दुर्गेश तिवारी, रायसेन/देवरी।
देवरी। सोमवार को उप मंडी प्रांगण में समर्थन मूल्य गेहूं की खरीदी केंद्र का शुभारंभ हुआ। मंडी का शुभारंभ भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद दुबे द्वारा फीता काटकर किया गया एवं पंडित राधेश्याम पुरोहित ने तुलाई कांटे की विधि विधान से पूजा की। प्रशासन ने चार खरीदी केंद्र बनाएं जिसमें ग्राम थाला 1, पांजरा 2 एवं आलीवाडा 1 इन खरीदी केंद्रों पर लगभग 4000 किसानों ने अपने रजिस्ट्रेशन कराएं। गेहूं खरीद के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी होने का दावा किया है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पहले 10 दिन में 50 फीसद किसानों को गेहूं तुलाई की जाएगी। 50 फीसद किसानों को फसल लाने के लिए मेरा ब्यावरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने वाले किसानों को फसल लाने के लिए मैसेज भेजे जा चुके हैं ताकि मंडी में जितना गेहूं पहुंचे उसके साथ-साथ तुलाई करके बोरियों में भरा जा सके। मंडी में जाम की समस्या नहीं रहेगी और समय पर फसल पर भुगतान भी हो सकेगा। किसान आंदोलन के चलते सरकार इस बार गेहूं की खरीद को लेकर काफी सतर्क है। बाकी सालों की तुलना में इस बार खरीद के लिए तैयारियां भी कई दिन पहले से शुरू कर दी गई हैं। गांव में बने खरीद केंद्रों की भी साफ-सफाई की जा चुकी है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...