नरसिंहपुर/तेंदूखेड़ा, तीन रूपों में दर्शन देती है मां हरसिद्धी। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, April 16, 2021

नरसिंहपुर/तेंदूखेड़ा, तीन रूपों में दर्शन देती है मां हरसिद्धी।

पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें

तीन रूपों में दर्शन देती है मां हरसिद्धी।

नरसिंहपुर/तेंदूखेड़ा, तीन रूपों में दर्शन देती है मां हरसिद्धी।

घातक रिपोर्टर, धर्मेन्द्र साहू, नरसिंहपुर/तेंदूखेड़ा।
तेंदूखेड़ा। नगर में किसी भी प्रकार की व्याधी विपत्ति प्राकृतिक आपदा का प्रभाव ना हो सके। इस भावना को लेकर नगर की चार दिशाओं में हरसिद्धी मठों की स्थापना की गई है। जिनमें नगर की पूर्व दिशा में बड़ी हरसिद्धी के नाम से सिद्ध धाम जनास्था का केेंद्र बन गया है। यहां पर विराजमान हरसिद्धी माता दिन में 3 रूपों में दर्शन देती है। सुबह बाल अवस्था में, दोपहर में यौवना तथा शाम को वृद्ध रूप में स्पष्ट छवी झलकती है। सागर जिलें के रानगिर में विराजित हरसिद्धी एवं तेंदूखेड़ी की हरसिद्धी का सीधा संबंध प्रचीन समय से ही बना हुआ है। कभी बीच जंगलों में विराजमान मां हरसिद्धी के दरबार में शेर की भी दस्तक हुआ करती थीं। लेकिन घटते जंगलों और समय की बदलती रफतार के साथ यहां बदलाव भी हुआ है। माता रानी के विशाल भव्य मंदिर के साथ श्रद्धालुओं द्वारा भगवान भोलेनाथ, संकटमोचक हनुमान जी, भैरव बाबा तथा मृगननाथ जी के मंदिर का भी निर्माण कराकर स्थापना के उपरांत यह क्षेत्र रमणीय बन गया है।

नरसिंहपुर/तेंदूखेड़ा, तीन रूपों में दर्शन देती है मां हरसिद्धी।

बड़ी दूर-दूर से आस्थावान श्रद्धालु अपनी मुराद पूर्ण कराते है। समय-समय पर धार्मिक आयोजन एवं अनुष्ठानों का सिल-सिला अनवरत जारी रहता है। बाजू से ही इसी परिसर में पंचमुखी हनुमान मंदिर के साथ अष्टधातु की दुर्गा प्रतिमा एवं शिवालय का निर्माण सावर्जनिक धार्मिक आयोजन की दृष्टि से विशाल रूप ले चुका है। नगर में प्रचीन सिंहवाहिनी मंदिर कामनेश्वरी काली मठ वीजासेन मंदिरों की भी अपनी अलग-अलग ख्याती है। जो श्रद्धालु जिस आधार पर इन्हें मानता है उन्हे उस हिसाब से बहुत कुछ मिलता भी है यहीं कारण है कि बड़ी संख्यां में श्रद्धालु अपने श्रद्धा भाव से त्यौहार विशेष एवं नवरात्रि के दौरान माथा टेकने जरूर पहुँचते है। इस कोरोना काल में भले ही लोग कोविड-19 की गाईड लाईन का पालन करते हुए सुरक्षा की दृष्टि से नहीं पहुच पा रहे है। लेकिन अपने-अपने घरों में बैठकर माता रानी की सेवा में संलग्न बने हुए है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...