Post Top Ad
Thursday, May 20, 2021
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
हरियाणा
नाबालिग से दुष्कर्म :- 2 युवकों ने नाबालिग को मुहँ पर कपड़ा बांधकर घर के बाहर से उठाकर पिलाया नशीला पदार्थ, किया सामूहिक दुष्कर्म।
नाबालिग से दुष्कर्म :- 2 युवकों ने नाबालिग को मुहँ पर कपड़ा बांधकर घर के बाहर से उठाकर पिलाया नशीला पदार्थ, किया सामूहिक दुष्कर्म।
पहले खबर पाने के लिए यहाँ लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन डाउनलोड करें
हरियाणा के पलवल में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोप है कि दो युवकों ने लड़की को घर के बाहर से ही किडनैप कर लिया। इस वारदात को उसके मुंह में कपड़ा बांधकर अंजाम दिया गया। इसके बाद एक सुनसान मकान में ले जाकर उसे कोई नशीली चीज पिला दी और उन दोनों ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके साथ गलत काम किया। पुलिस ने 4 युवकों को नामजद करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना बीती 17 मई की रात की है। पुलिस को दिए बयान में 14 वर्षीय एक लडक़ी ने बताया है कि वह 10वीं कक्षा में पढ़ती है। 17 मई की रात को वह अपनी मां के साथ गांव में ही सरपंच की पत्नी की शोकसभा में गई थी। करीब 8 बजे नींद आने की वजह से वह अपनी मां को बताकर घर लौट आई और इससे पहले कि अंदर प्रवेश कर पाती जाहिद और यासिर ने मुंह पर कपड़ा लगाकर गली में से ही उसका अपहरण कर लिया। दोनों उसे जबरदस्ती एक सुनसान मकान में ले गए, वहां आसिफ और वसीम भी आ गए।
शिकायतकर्ता का कहना है कि जब उसने शोर मचाना चाहा तो चारों युवकों ने उसे कुछ पिला दिया और वह बेहोश हो गई। इसके बाद चारों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया औैर जब उसे होश आया तो वह फिर से घर के सामने थी। उसने आरोप लगाया कि गंदी हरकत करने वाले चारों युवक उसे जान से मार देने की धमकी देते हुए उसे छोड़कर भाग गए। इस शिकायत के बाद महिला थाने की पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ नाम से केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है। इस मामले की जांच कर रही ASI रचना का कहना है कि किशोरी की शिकायत पर केस दर्ज करके चारों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं, जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# हरियाणा
Share This
About Ghatak reporter
हरियाणा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com





No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद